फलाहारी साबूदाना खिचड़ी (Falahari sabudana khichdi recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले साबूदाने को धोकर 2-3 घंटे के लिए थोडा सा पानी डालकर भिगो देते है ।
- 2
आलू को छील कर छोटे छोटे टुकड़े काट लेते हैं ।और फिर थोडा सा तेल डाल कर फ्राई कर लेते है।मूंगफली को भी थोडा सा तेल डालकर फ्राई कर लेते हैं ।
- 3
अब एक कढाई में तेल गर्म करके इसमें जीरा डाल देते हैं जब जीरा चटकने लगे तो इसमे साबूदाना और आलू डाल कर मिक्स कर लेते हैं ।साथ ही इसमें नमक डालकर मिक्स कर लेते हैं ।
- 4
अब इसमें सभी मसाले व मूंगफली के दाने डाल देते हैं साथ ही इसमे इच्छानुसार नींबू का रस भी दाल देते है ।व्रत मे खाने के लिये साबूदाने की खिचड़ी तैयार है।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/16461505











कमैंट्स