ब्रेड रोल्स (Bread rolls recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले आलू उबाल कर मैश कर लें। अब पैन में 1 चम्मच तेल गर्म करके उसमें हरी मिर्च व लाल मिर्च पाउडर डालकर थोड़ा भून कर उसमें आलू व अन्य मसाले डालकर अच्छी तरह से मिला लें। फिर हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिलाकर आलू मसाला तैयार कर लें। अब इसे ओवल शेप में लोई बनाकर भरने के लिये तैयार कर लें।
- 2
अब सारी ब्रेड के किनारो को काट ले व एक बाउल में पानी ले लें। एक ब्रेड को पानी में डालकर गिला कर के जल्दी से निकाल लें। अब इसे दोनों हथेलियों के बीच दबाकर अतिरिक्त पानी निकाल कर तैयार आलू की लोई रख कर ब्रेड को सारी तरफ से बंद करके ब्रेड रोल तैयार कर लें।
- 3
अब कड़ाई में तेल गर्म करके ब्रेड रोल को पलटते हुए सुनहरा होने तक तल लें। आपके कुरकुरे ब्रेड रोल तैयार हैं, इन्हें प्लेट में निकालकर गर्मागर्म हरी चटनी या सॉस के साथ सर्व करें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
- बटर पनीर मसाला (Butter Pneer Masala recipe in hindi)
- कश्मीरी दम आलू (Kashmiri Dum aloo recipe in hindi)
- शाही मटर पनीर (रेस्टोरेंट स्टाइल) (Shahi Matar Paneer recipe in hindi)
- चीजी आलू टोस्ट सैंडविच (Cheesy aloo toast sandwich recipe in hindi)
- होटल स्टाइल छोले चावल (Hotel Style chole chawal recipe in hindi)
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/16514524








कमैंट्स