पालक दाल

पालक दाल
कुकिंग निर्देश
- 1
पालक को अच्छी तरह से धोकर बारीक काट ले और उसमें एक कटोरी भीगी हुई दाल मिलाए और कुकर में डालें साथ ही उसमें नमक, हल्दी और लाल मिर्च डालकर 3 से 4 सिटी आने तक पकाएं
- 2
तड़के के लिए एक कढ़ाई में दो बड़े चम्मच तेल गर्म करें तेल गर्म होने पर उसमें हींग और जीरा डालें फिर उसमें बारीक कटे हुए प्याज, अदरक,लहसुन डालकर उसको गोल्डन होने तक भूने फिर उसमें बारीक कटे हुए टमाटर डालें
- 3
जब टमाटर गल जाए तब उसमें गरम मसाला,किचन किंग मसाला और धनिया पाउडर डालें और तड़के को तेल छुटने तक भूने
- 4
फिर उसमें उबली हुई दाल डालें और कम आंच पर 10 से 15 मिनट तक चलाते हुए उसे पकने दें जब तक दाल और पानी अच्छी तरह मिक्स ना हो जाए तब डाल में दो चम्मच देसी घी मिक्स करें ।लीजिए स्वादिष्ट पालक दाल तैयार है इसे गरमा गरम रोटी या चावल के साथ सर्व करें ।
टिप्स
पालक दाल में आयरन और कैल्सियम फाइबर की भरपूर मात्रा होती है यह बच्चों बड़ो और बूढ़ों के लिए सभी के लिए फायदेमंद है ।
शीर्ष पर खोजें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़













कमैंट्स (3)