पालक पराठा (Palak Paratha Recipe In Hindi)

#नाश्ता_क्लब!
#week17
सुबह नाश्ते में कुछ हेल्थी मिल जाए पूरा दिन अच्छे से जाता है । पालक पराठा सुबह बच्चे के टिफिन में भी और घर में सब के लिए नाश्ते के लिए बेस्ट है ।आप कही बाहर सफ़र में भी ये पालक पराठा बनाकर ले जा सकते हो।
पालक में विटामिन और पोषक तत्व से भरपूर मात्रा में पाए जाते है ,आखो की रोशनी और हड्डी मजबूत बनाने में फायदे मंद है। पालक बच्चे और बड़े सब को खाने में लेनी चाहिए।
#CA26
#cookpadindia

कुकिंग निर्देश
- 1
सारी सामग्री निकाल ले ।अब पालक को अच्छे से धो ले फिर एक कड़ाई में दो चमच तेल गरम होने पर जीरा चटकने पर पीसा अदरक,हरी मिर्च,लहसुन का पेस्ट डाले फिर पालक डाले स्वाद अनुसार नमक डाले और थोड़ा नरम होने तक सॉते करे।
- 2
अब बड़े बर्तन में गेहूं का आटा छान लें और फिर उसमें तीन चमच मोयन के लिए तेल भुना,पालक,स्वाद अनुसार नमक, लाल मिर्च हल्दी पाउडर, और धनिया जीरा पाउडर डालें और फिर पानी से नरम आता गूंद ले।
- 3
अब आटा को आधा घंटा छोड़ दें फिर छोटे लुई लेकर सुखे आटे को छिड़कते हुए बेल ले।
- 4
अब गरम तवे पर तेल डालकर दोनो तरफ शे सेक ले।सारे पराठे बना ले । पालक पराठा रेडी है
- 5
इस पालक पराठा को चाय,या सब्जी आचार, चटनी,दही सॉस के साथ सर्व करें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (9)