
केसरिया रसमलाई 🧑🍳

रसमलाई जो मिठाई है ना इसे लोग हद से ज़्यादा पसंद करते हैं।ये जो मिठाई है वो एक दम हेल्थ के लिए सही है।
और सोफ्ट आइटम है।
धन्यवाद ओल फ्रेंड्स एंड जय श्री राम 🙏🙏
केसरिया रसमलाई 🧑🍳
रसमलाई जो मिठाई है ना इसे लोग हद से ज़्यादा पसंद करते हैं।ये जो मिठाई है वो एक दम हेल्थ के लिए सही है।
और सोफ्ट आइटम है।
धन्यवाद ओल फ्रेंड्स एंड जय श्री राम 🙏🙏
कुकिंग निर्देश
- 1
1लीटर दूध को गाढ़ा करें, उसमें 50ग्राम चीनी, केसर, इलाइची पाउडर डालें।
- 2
बचा 1लीटर दूध गर्म करें, गैस बंद कर 2मिनट ठंडा करें।
- 3
उसमें सिरका डालें, दूध फटने पर सामान्य पानी डालकर ठंडा करें।
- 4
कपड़े से छानकर सारा पानी निकालें।
- 5
छैना को 2मिनट मसलें, छोटी-छोटी लोई बनाकर गोल-चपटा आकार दें।
- 6
एक बर्तन में 500ग्राम चीनी, 2लीटर पानी और 10ग्राम दूध डालकर चाशनी बनाएं।
- 7
चाशनी पकने पर थोड़ा अलग निकालें, उसमें पानी मिलाएँ।
- 8
बची चाशनी में थोड़ा-सा मैदा घोल डालें, झाग बनने दें।
- 9
छैना की गोलियां डालें, तेज आंच पर 10-15मिनट पकाएँ।
- 10
चाशनी गाढ़ी हो तो थोड़ा-थोड़ा गर्म पानी डालें।
- 11
पकने के बाद एक पीस पानी वाली चाशनी में डालकर देखें—अगर नीचे बैठ जाए तो तैयार है, नहीं तो और पकाएँ।
- 12
तैयार रसगुल्ले को चाशनी से निकालें और गाढ़े दूध (रबड़ी) में डाल दें।
- 13
ऊपर से बादाम और पिस्ता कतरन डालें।
- 14
ठंडा-ठंडा सर्व करें।
टिप्स
रसगुल्ले को चाशनी से निकालने के बाद, उन्हें गाढ़े दूध में डालने से पहले सुनिश्चित करें कि चाशनी की मोटाई सही हो।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़






कमैंट्स