आलू चाट और खीरे की रायता Potato Chaat with Cucumber Raita

मसालेदार आलू चाट और ठंडी-ठंडी खीरे की रायता
कुरकुरे, चटपटे आलू और साथ में ठंडी, फ्रेश खीरे की रायता — स्वाद और ठंडक का एकदम परफेक्ट कॉम्बिनेशन!
जब कुछ झटपट, स्वादिष्ट और मज़ेदार खाने का मन हो, तो ये चाट ज़रूर बनाइए।
घर का स्वाद, चटपटा अंदाज़!
#CA26
#week25
#दही_डायरीज़
#healthy_recipe
#PotatoChaat #CucumberRaita #IndianFood #ChaatRecipe
#HomemadeFood

कुकिंग निर्देश
- 1
उबले आलू को छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
पैन में तेल गरम करके जीरा डालें।आलू डालकर मध्यम आंच पर हल्के सुनहरे और कुरकुरे होने तक भूनें। - 2
अब इसमें दरदरी पीसी हुई मूंगफली मिलाएं अब नमक, लाल मिर्च, भुना जीरा पाउडर और चाट मसाला डालकर अच्छी तरह मिलाएं।गैस बंद करके नींबू का रस, हरी मिर्च और हरा धनिया डालें।
अच्छी तरह मिलाकर आलू चाट तैयार कर लें। - 3
खीरे का रायता बनाने के लिए सभी आवश्यक सामग्री निकाल लें दही को अच्छी तरह फेंटकर मुलायम कर लें।
इसमें कद्दूकस किया हुआ खीरा, भुना जीरा, नमक और काली मिर्च डालें।
हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिलाएं। - 4
रायते को कुछ देर फ्रिज में ठंडा करें।
गरमा-गरम आलू चाट के साथ ठंडी-ठंडी खीरे की रायता परोसें। ऊपर से अनार दाना और धनिया पत्ती डालकर सर्व कीजिए। - 5
टेस्टी हेल्दी आलू चाट और खीरे का रायता आप इसे व्रत में खा सकते हैं।
- 6
टिप्स
आलू को अच्छी तरह सुनहरा भूनने से चाट का स्वाद और टेक्सचर बहुत अच्छा आता है। नींबू का रस हमेशा अंत में डालें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (4)