चटपटी स्वीट कॉर्न चाट

#CA26
#Week9
#थीम - पिक & कुक
#स्वीट कॉर्न
#Cookpadindia
स्वीट कॉर्न चाट एक स्वादिष्ट झटपट बनने वाली और हेल्दी रेसिपी है इसे मुख्य रूप से कॉर्न ,ताज़ी सब्जियां और चटपटे मसालों के साथ बनाया जाता है यह शाम के हल्के नाश्ते या पार्टी के लिए एकदम सही विकल्प है स्वीट कॉर्न चाट स्वाद और सेहत का बेहतरीन खज़ाना है यह फाइबर , विटामिन बी और ऐंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर है ।

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले एक भगौने में 2 कप पानी लें उसमें नमक और स्वीट कॉर्न के दाने डालकर उबलने के लिए गैस की आंच पर रखें ।
- 2
जब यह नरम हो जाए तो इसे एक छन्नी में निकाल कर ठंडा करें ।
- 3
अब एक पैन में मक्खन गरम करें इसमें स्वीट कॉर्न डालकर 2 - 3 मिनट हल्का भूने एक बाउल में प्याज, टमाटर और नींबू का रस डालकर हल्का मिलाएं।
- 4
अब सभी सामग्री किचन काउंटर पर इकट्ठी करें और फिर एक बाउल में उबले हुए कॉर्न डालकर इसमें काला नमक लाल मिर्च पाउडर काली मिर्च पाउडर भुना जीरा पाउडर मिलाएं साथ ही चाट मसाला मिलाएं
- 5
अब इसमें खीरा बारीक कटा प्याज टमाटर धनिया पत्ती हरी मिर्च मिलाएं नींबू का रस मिलाएं सब को भली भांति मिलाएं
- 6
इसे सर्विंग प्लेट में निकालें और सर्व करें ।
- 7
टिप्स
नींबू का रस टमाटर और प्याज के साथ मिलाने से चाट में ताजगी और स्वाद बढ़ता है।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (22)