नायलॉन पोहा चिवड़ा (Nylon Poha Chivda Recipe In Hindi)

#जून_के_रंग
Week 10
पोहा दो प्रकार के मिलते है , जिससे हम आलू पौहा बनते है वो मोटा पोहा नहीं लेना है।नायलॉन मतलब एकदम पतले पौहे आते है, जिससे नमकीन चिवड़ा बनाया जाता है।
यह नायलॉन पोहा चिवड़ा बनाने के बाद हम पंद्रह दिन तक रख सकते हैं, टूर पर जाना हो ,दिवाली हो ,बच्चों के टिफिन बॉक्स में देने के लिए बेस्ट नमकीन है।
#CA26
#cookpadindia
#Pauha
#Namkeen
#लंचबॉक्सरेसिपी

कुकिंग निर्देश
- 1
नायलॉन पोहा को कड़ाई में बिना तेल के हल्का कुरकुरा होने तक भून लें।
- 2
कड़ाई में तेल गरम करें, मूंगफली डालकर क्रिस्पी होने तक फ्राई करें।
- 3
अब अजवायन, हरी मिर्च और करी पत्ता,हींग डालें, हल्का भूनें।
- 4
हल्दी पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालें, मिलाएँ।
- 5
भुना हुआ पोहा डालें, अच्छे से मिक्स करें।
- 6
स्वाद अनुसार नमक और लाल मिर्च डालें, मिलाएँ।
- 7
गैस बंद करें, पिसी चीनी डालकर फ्राई की हुई मूंगफली डाले और अच्छे से मिक्स करें।
- 8
ठंडा होने पर एयर टाइट डिब्बे में रखें।
टिप्स
पोहे को भूनते समय ध्यान रखें कि वह जल न जाए। मूंगफली को अच्छे से क्रिस्पी करें ताकि चिवड़ा कुरकुरा बने।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (8)