अरबी के पात्रा
कुकिंग निर्देश
- 1
अरबी के पत्ते को धो कर साफ कर लो...चाकू की मदद से पत्तों की पीछे का मोटी डंटल और नसो काटकर हटा दो ताकि पत्ते मोड़ ने मे आसान हो जाये
- 2
बैटर बनाये... एक थाली या पतिले मे बेसन डाले उसमे सभी मसाले जैसे हल्दी, मिर्ची, गरम मसाले, गुड़ और इमली का पानी बेसन मे डाले आवश्यकता अनुसार पानी मिलाये और गाथा पेस्ट तैयार करें..
- 3
पत्ते लपेटे एक बड़ा पत्ता रखिये उसमे चारों तरफ बेसन के घोल समान तरफ फैलाये इसके ऊपर दूसरा पत्ता रखे उसके पर भी बेसन लगाए इस तरह सभी पत्ते रेडी करे
- 4
रोल बनाये...पते को दोनों किनारे को थोड़ा अंदर की साइड मोड़े अब इसे टाइट रोल कर ले किनारे पर थोड़ा बेसन लगाए ताकि रोल खुले नहीं और बाहर की दोनों साइडपर भी
- 5
स्टीम भाप करें : तपेले मे पानी भरे और जाली वाले बर्तन रखे उसके पर तेल लगाके रोल किया हुआ पात्रे को रख दीजिये थाली लगाके 20 मिनट तक पकने दीजिये मध्यम आँच पर
- 6
रोल को बाहर निकल के ठंडा होने दीजिये और राउंड कट कर लीजिये
- 7
तड़का देंगे : एक कड़ाई मे थोड़ा तेल डालेगे.. उसमे सफ़ेद तिल डाले और पात्रा को डाले और अच्छे से मिक्स कर लो..
- 8
गरम गरम पात्रा रेडी है 😊
शीर्ष पर खोजें
समान रेसिपी
और रेसिपीज़







कमैंट्स (3)