राजमा मसाला करी

#CA26
#Week16
#थीम - मिस्ट्री बास्केट
#राजमा
#Cookpadindia
राजमा मसाला करी उत्तर भारतीय घरों का एक अहम व्यंजन है ढाबों और रेस्टोरेंट में तो यह बहुत ही लोकप्रिय है आज मै सिंपल राजमा मसाला करी की रेसिपी शेयर कर रही हूं राजमा प्लांट बेस्ड प्रोटीन और फाइबर का एक बेहतरीन स्रोत है जो वज़न नियंत्रित रखने , ब्लड शुगर को स्थिर करने और पाचन में सहायक है इसमें मौजूद आयरन पोटैशियम और एंटी आक्सीडेंट दिल की सेहत को सुधारते हैं और हड्डियों को मजबूत बनाते हैं तो चलिए हम बनाते हैं राजमा मसाला करी।

कुकिंग निर्देश
- 1
राजमा को रातभर भिगोकर सुबह धो लें। प्रेशर कुकर में 1.5 कप पानी और नमक डालकर 2 सीटी लगाएँ, फिर धीमी आंच पर 10 मिनट पकाएँ।
- 2
प्याज, टमाटर, चुकंदर, अदरक, लहसुन, जीरा, लौंग, काली मिर्च, दालचीनी को मिक्सर में बारीक पेस्ट बना लें।
- 3
पैन में सरसों का तेल गरम करें, तेजपत्ता डालें। फिर तैयार पेस्ट डालकर भूनें।
- 4
हल्दी, कश्मीरी मिर्च, धनिया पाउडर और नमक डालें। धीमी आंच पर मसाला तेल छोड़ने तक भूनें।
- 5
उबला हुआ राजमा डालें, कुछ देर भूनें। जरूरत अनुसार पानी डालें और मनचाही गाढ़ी करी बनने तक पकाएँ। ऊपर से बारीक कटी हरी धनिया पत्ती डालें
- 6
स्वादिष्ट और पौष्टिक राजमा मसाला करी तैयार है इसे गरमा गरम रोटी या चावल के साथ लंच या डिनर में सर्व करें।
- 7
- 8
टिप्स
राजमा को अच्छे से भिगोकर पकाने से यह जल्दी और अच्छे से पकता है। चुकंदर डालने से करी को एक खास रंग और स्वाद मिलता है।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (12)