आलू और सूजी के कटलेट

Deepika Arora @Deepika_Arora
आलू और सूजी के कटलेट
कुकिंग निर्देश
- 1
सूजी को धीमी आंच पर हल्का भूनकर प्लेट में निकालें और ठंडा करें।
- 2
उबले आलू को मैश करें, उसमें ब्रेड, अदरक, लहसुन, हरी मिर्च, नमक, गरम मसाला,पुदीना पाउडर मिलाएं।
- 3
सभी मिश्रण हो अच्छी तरह मिक्स करें और उसे टिक्की का आकार दें।
- 4
बेसन में नमक, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, गरम मसाला और थोड़ा पानी डालकर पतला घोल बनाएं।
- 5
टिक्की को बेसन के घोल में डुबोएं, फिर भुनी हुई सूजी में लपेटें।
- 6
गर्म तेल में टिक्कियों को दोनों तरफ से सुनहरा होने तक तलें।
- 7
इमली की चटनी के साथ गरमागरम परोसें।यह टिक्की खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती है ऊपर से कुरकुरी और अंदर से एकदम सॉफ्ट
टिप्स
टिक्कियों को तलते समय ध्यान रखें कि तेल गर्म हो, ताकि वे कुरकुरी बनें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/26354437
























कमैंट्स