काले चने का फाणू | उत्तराखंड की पारंपरिक रेसिपी

काले चने का फाणू उत्तराखंड का एक पारंपरिक और बेहद पौष्टिक व्यंजन है। यह प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है। पहाड़ों में इसे खासतौर पर गर्म भात या मंडुवे की रोटी के साथ बड़े चाव से खाया जाता है। इसका देसी स्वाद और सादगी इसे हर घर की पसंदीदा रेसिपी बनाती है।

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले काले चनों को धोकर 4–5 घंटे के लिए भिगो दें। इसके बाद मिक्सी के जार में भीगे हुए काले चने, हरी मिर्च, अदरक, लहसुन, हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालें। थोड़ा पानी डालकर बारीक पीस लें।
- 2
मिक्सी में पेस्ट बनाते समय थोड़ा सा जीरा भी डालें। इससे स्वाद और खुशबू बढ़ जाती है। 🌿
- 3
अब एक कड़ाही में तेल गरम करें। उसमें जीरा डालकर चटकाएँ। फिर बारीक कटा प्याज डालकर हल्का सुनहरा भून लें। इसके बाद टमाटर और थोड़ा सा नमक डालकर नरम होने तक पकाएँ।
- 4
अब तैयार किया हुआ काले चनों का पेस्ट कड़ाही में डालकर अच्छी तरह चलाएँ। आवश्यकतानुसार पानी डालें और धीमी आँच पर पकने दें, बीच-बीच में चलाते रहें ताकि फाणू अच्छे से गाढ़ा हो जाए।
- 5
गरमागरम फाणू के ऊपर थोड़ा घी और बारीक कटा हरा धनिया डालकर भात के साथ परोसें। (मेरे पास उस समय हरा धनिया नहीं था, इसलिए मैंने नहीं डाला।)
टिप्स
बच्चे और बड़े रोज़ एक जैसा खाना पसंद नहीं करते। इसलिए एक ही सामग्री से अलग-अलग तरह की रेसिपी बनाकर परोसें। काले चनों से बना यह स्वादिष्ट फाणू भी रोज़मर्रा के खाने में एक पौष्टिक और नया विकल्प है।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (2)