कच्चे पपीते का संभरो

@shipra verma @cookwithshipra123
कच्चे पपीते का संभरो
कुकिंग निर्देश
- 1
पपीते का छिलका उतारें, लंबे टुकड़ों में काटें और धो लें।
- 2
पपीते को कद्दूकस कर लें।
- 3
कढ़ाई में तेल गर्म करें, उसमें राई डालें। कटी हुई हरी मिर्च डालकर चटका लेंगे ।
- 4
कद्दूकस किया पपीता डालें, 2 मिनट चलाएं।
- 5
काला नमक, सादा नमक और हल्दी डालें, अच्छे से मिलाएं।
- 6
5 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं, फिर गैस बंद कर दें।
- 7
तैयार है हमारी टेस्टी और लजीज कच्चे पपीते का संभरो जो खाने में बहुत ही ज्यादा टेस्टी लगती है और बहुत जल्दी बनकर तैयार हो जाती है।
- 8
इसे रोटी पराठे के साथ गरम गरम सर्व करो।
टिप्स
पपीते को कद्दूकस करने से इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है। आप इसमें नींबू का रस भी डाल सकते हैं।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/26396746

























कमैंट्स (7)