दाल पकवान ( फाइन डायनिंग टच के साथ)

#CA26
दाल पकवान एक सिंधी व्यंजन है और स्ट्रीट फूड है बहुत ही प्रचलित है इसे कुछ अलग तरीके से सर्व करने का प्रयत्न किया है जो देखने में बहुत ही बढ़िया और अट्रैक्टिव लगता है देखने से ही खाने के मन हो जाए कुछ अलग करने की कोशिश की है आशा है आप सबको बहुत पसंद आएगा
📌 इसमें जो मेहंदी के आटे से जो पकवान बनाया है उसे हाफ सर्कल बनाकर फिर तला है तो एक रिंग बास्केट जैसा प्रेजेंटेशन लगेगा।
दाल पकवान ( फाइन डायनिंग टच के साथ)
#CA26
दाल पकवान एक सिंधी व्यंजन है और स्ट्रीट फूड है बहुत ही प्रचलित है इसे कुछ अलग तरीके से सर्व करने का प्रयत्न किया है जो देखने में बहुत ही बढ़िया और अट्रैक्टिव लगता है देखने से ही खाने के मन हो जाए कुछ अलग करने की कोशिश की है आशा है आप सबको बहुत पसंद आएगा
📌 इसमें जो मेहंदी के आटे से जो पकवान बनाया है उसे हाफ सर्कल बनाकर फिर तला है तो एक रिंग बास्केट जैसा प्रेजेंटेशन लगेगा।
कुकिंग निर्देश
- 1
दाल पकवान बनाने के लिए सबसे पहले हम चने की दाल को धोकर भिगोकर रखेंगे तीन से चार घंटे के लिए। प्रेशर कुकर में हल्दी नमक डालकर उसे बॉयल लेंगे और फिर उसे ठंडा करेंगे
- 2
कढ़ाई में तेल गर्म करेंगे उसमें राई, जीरा, करी पत्ता बारीक कटा हुआ लहसुन और प्याज को सॉटे करेंगे हरी मिर्च और अदरक कद्दूकस करके डालेंगे और मिक्स करेंगे बारीक कटे हुए टमाटर डालकर सॉटे करेंगे और थोड़ा नमक डालकर उसे कुक करने देंगे।
- 3
आपकी हुई चने की दाल उसमे डाल देंगे थोड़ा सा पानी डालेंगे और मिक्स करेंगे हल्दी पाउडर लाल मिर्च पाउडर धनिया जीरा पाउडर नमक डालेंगे और मिक्स करेंगे अख़ीर में गरम मसाला डाल नींबू का रस डालें और थोड़ा सा पानी डालकर मिक्स करेंगे 5 मिनट के लिए उसे धीमी आंच पर पकाएंगे
- 4
पकवान बनाने के लिए परात में मेहंदी का आटा डालेंगे उसमें अजवाइन, नमक डालकर मिक्स करेंगे और तेल डालेंगे मोयन के लिए बहुत ही अच्छी तरह से आटे में तेल को अच्छी तरह से मिक्स करके कर देंगे और थोड़ा-थोड़ा करके पानी डालते हुए सॉफ्ट आटा गूंदे और 10 मिनट के लिए उसे छोड़ देंगे
- 5
आटे को फिर से अच्छी तरह से मसल लेंगे और चॉपिंग बोर्ड पर उसे लंबा-लंबा बेलेंगे पतला बेलेंगे और कट लगा देंगे अब कोई भी पतीला ले सकते हैं यहां पर मैंने पतीला लिया है और उसे पर तेल लगाकर ऊपर पट्टी स्ट्रिप लगा दिया है बचा हुआ हिस्सा उसे काट लेंगे और अच्छी तरह से शेप देंगे अब गरम तेल में उसे क्रिस्पी होने तक डालेंगे अपने आप ही अलग हो जाएगा।
- 6
कोई भी मोल्ड भी ले सकते हैं आफ्टर रिंग प्लेट पर पहले डाल रखेंगे और बीच में जगह रखेंगे और उसमें चटनी हरी मिर्च और मूंगफली की चटनी रखेंगे उसके ऊपर इमली की चटनी रखेंगे और उसके ऊपर लाल मिर्च पाउडर और लहसुन की चटनी रख देंगे और फिर उसके ऊपर प्याज रख देंगे।
- 7
अब जो पकवान का मोल्ड रिंग बनाई थी वह उसके ऊपर रख देंगे बास्केट जैसा दिखाई देगा और साइड में बेसन सेव और हरा धनिया से गार्निश करेंगे ऊपर से फिर से सारी चटनियां डालेंगे और इस मजेदार दाल पकवान की चाट को एंजॉय करेंगे।
- 8
- 9
समान रेसिपी
और रेसिपीज़





























कमैंट्स (12)