इडली मंचूरियन (फ्यूजन स्टाइल रेसिपी)

इडली मंचूरियन देखने में आकर्षक ,मुँह में पानी ला देने वाली एक फ्यूजन डिश हैं। जब अलग-अलग संस्कृतियों और स्वाद का साथ मिल जाता है, तो स्वाद बहुत लाजवाब हो जाता है ! आज मैंने दक्षिण भारतीय इडली और मंचूरियन सॉस की आपस में दोस्ती करा दी । यह दोस्ती इतनी प्यारी रही की सुबह वाली बोरिंग इडली , मंचूरियन सॉस के साथ शाम की रॉकस्टार बन गई!
सुबह नाश्ते में मैंने मिनी इडली बनायी और थोड़ी शाम के लिए भी रख लिया । फ्राई होकर, लहसुन अदरक की खुशबू से लबरेज़ होकर और सोया सॉस ,शेजवान सॉस ,टोमेटो केचप, ग्रीन चिल्ली सॉस में डीप में लगाकर जबरदस्त स्वाद वाली "इडली मंचूरियन" में तब्दील हो गयी!
तो देर किस बात की दोस्तों ! चलिए झटपट से बनाते हैं मेरे स्टाइल में इडली मंचूरियन !
#CA26 #week19 #idli_manchurian
#Fusionrecipe #Idlimanchurianfusionstyle
#Fusion_style_idli_manchurian #Fatafat_recipe
#indo_chinese_recipe #Manchurian
#Newstylemanchurian #Newstyleidli #Idli

कुकिंग निर्देश
- 1
इडली मंचूरियन बनाने के लिए सबसे पहले हम स्टीम कर इडली तैयार कर लेंगे। पहले से बनी हुई अथवा ताजी, दोंनों से ही हम इडली मंचूरियन बना सकते हैं।
यहां मैंने मिनी इडली के लिए अप्पे मेकर का इस्तेमाल किया हैं। अप्पे मेकर में इडली बैटर डालकर अप्पे मेकर को स्टीमर में रखकर कर इडली बनायी हैं। आप किसी भी तरह से इडली स्टीम कर सकते हैं। - 2
मंचूरियन यदि आप ताजी इडली से बना रहें हैं, तो इडली ठंडी होने दें । (यह इडली उड़द दाल और चावल से बनी है, आप सूजी की इडली भी बना सकते हैं)
- 3
अब मिनी इडली को फ्राई करने के लिए एक बर्तन में कॉर्नफ्लोर, मैदा,स्वाद के अनुसार नमक और काली मिर्च पाउडर डालें। इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाकर एक अच्छा इस तरह की कंसिस्टेंसी का घोल (Batter) तैयार कर लेंगे।
- 4
मिनी इडली को बैटर में डीप करें। कढ़ाई में कुकिंग ऑयल गर्म करें और मिनी इडली को क्रिस्पी होने तक मध्यम आंच पर फ्राई कर लें , जैसा की चित्र में दिखाया गया है।
- 5
(आप चाहे तो इसे बिना घोल के भी फ्राई कर क्रिस्पी कर सकते हैं)
- 6
मंचूरियन सॉस बनाने के लिए एक पैन में कुकिंग ऑयल गर्म करें । तेज आंच पर कटा हुआ लहसुन, अदरक और हरी मिर्च डालकर 30 सेकंड के लिए भुनें । अब बारीक कटा हुआ प्याज डालकर गुलाबी कर ले।
- 7
गाजर और शिमलामिर्च डालकर तेज आंच पर 1 से 2 मिनट तक भूने जिससे उनका क्रंच बना रहे।
- 8
अब इसमें टोमेटो केचप, ग्रीन चिल्ली सॉस, रेड चिल्ली सॉस, सोया सॉस, विनेगर आदि डालें। इसी समय नमक भी डालें पर ध्यान रखें की सभी तरह के सॉस में और इडली में भी नमक मिला हुआ है।
- 9
अब एक बाउल में 2 चम्मच कॉर्न और 1/3 कप पानी की लम्प्सरहित स्लरी तैयार कर कढ़ाई में डालें ।जरूरत के अनुसार और पानी डाल सकते हैं। अब चलाते हुए मंचूरियन ग्रेवी को पकाएं जिससे गांठे ना पड़े और ग्रेवी स्मूथ रहें।
- 10
अब सॉस में फ्राई की हुई इडली डालें और तेज आंच पर 1 मिनट के लिए अच्छी तरह मिलाएं या टॉस करें ताकि सॉस इडली से अच्छी तरह लिपट जाएं या कोट हो जाएं।
- 11
अब गैस बंद कर दे और ऊपर से कटा हुआ स्प्रिंग अनियन डालकर गर्म - गर्म परोसे।
- 12
टिप्स
🍴इडली को सीधे तलने के बजाय मैदा और कॉर्नफ्लोर के पतले घोल में डिप कर बनाएं, इससे इडली तेल कम पिएगी और कुरकुरी बनेगी।
🍴मंचूरियन की ग्रेवी या सॉस बनाते वक्त गैस की आंच तेज रखें। इससे सब्जियां क्रंची रहेगी और रेस्टोरेंट जैसा स्मोकी स्वाद आएगा है।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (39)