हेल्दी केला आइसक्रीम मिल्क शेक

#CA26
#Week20
#त्योहारी जायके
#केला + इलायची
#Cookpadindia
यह हेल्दी केला आइसक्रीम मिल्क शेक प्राकृतिक रूप से मीठा क्रीमी और ऊर्जा से भरपूर है जो व्यस्त सुबह , बच्चों के लिए या हल्के डेजर्ट के लिए परफेक्ट है बच्चों और बड़ों का पसंदीदा यह हेल्दी केला आइसक्रीम मिल्क शेक बहुत कम सामग्री में झटपट बनकर तैयार हो जाता है केले में पोटेशियम और फाइबर भरपूर मात्रा में होता है जिससे यह ड्रिंक स्वादिष्ट होने के साथ साथ रोज़ाना के लिए पौष्टिक भी है ।

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले केला आइसक्रीम मिल्क शेक बनाने की सभी सामग्री इकठ्ठी कर लें छोटी इलायची को पाउडर बना लें फिर केले को छील कर गोल गोल काट लें और थोड़े से गार्निशिंग के लिए बचा कर मिक्सर जार में डालें दूध शहद और इलायची पाउडर मिलाएं
- 2
वैनिला आइसक्रीम मिलाएं फिर सबको भली भांति ब्लेंड करें जब तक स्मूथ और क्रीमी मिल्क शेक तैयार ना हो जाए
- 3
अब एक सर्विंग ग्लास में पहले एक स्कूप वैनिला आइसक्रीम डालें फिर अनार के दाने डालें और फिर यह केले का स्मूथ मिश्रण डालें
- 4
ऊपर से केले और अनार से गार्निश करके ठंडा ठंडा हेल्दी केला आइसक्रीम मिल्क शेक सर्व करें
- 5
- 6
शीर्ष पर खोजें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (5)