केसर रबडी मिनी घेवर

घर पर बनाए स्वादिष्ट घेवर ❤️
यह मेरा पहला प्रयास था घर पर घेवर बनाने का और मुझे बहुत खुशी है कि घेवर अच्छी तरह से जालीदार, कुरकुरा और स्वादिष्ट बना।
घेवर को चीनी की चाशनी, ठंडी मलाईदार रबड़ी और ड्राय फ्रूट्स से सजाया है। अलग-अलग आकार के घेवर, खासकर हार्ट शेप के आकार वाले, इसे और भी खूबसूरत बना रहे हैं। ❤️
यह पारंपरिक मिठाई त्योहारों और तीज के मौके पर जरूर बनाई जाती है। घर पर बनाकर जरूर ट्राई करे।
#CA26
#Week20
#केसर
#घेवर
#रबडी
#केसर_रबडी_मिनी_घेवर

कुकिंग निर्देश
- 1
घेवर बनाने के लिए : एक ब्लेंडर जार मे घी और आइस क्यूब्स डालकर ब्लेंड करे।
- 2
अब मैदा डाले और स्मूथ होने तक बलेन्ड करे। ठंडा पानी डालकर स्मूथ और पतला बैटर तैयार करे। साथ मे दूध भी मिला दे।
- 3
बैटर को कुछ देर रेस्ट दे और फिर से एक बार अच्छी तरह मिक्स कर ले।
- 4
अब एक पैन मे घी गर्म करे। हमने मोल्ड से घेवर बनाए है। अब मोल्ड को घी मे रख दे। बैटर को एक पतली धार मे मोल्ड के बीच मे डाले। थोडी देर बाद फिर बैटर डाले और इसी तरह लेयर बनाते जाएं।
- 5
मिडियम गैस पर घेवर को गोल्डन, क्रिस्पी होने तक फ्राई करे। मोल्ड मे से सावधानी से निकाले और एक्स्ट्रा घी निकाल दे।
- 6
चाशनी बनाने के लिए : एक पैन मे पानी और चीनी डालकर उबाले। चीनी घुल जाने पर एक तार की चाशनी बना ले। इलायची पाउडर भी डालकर मिक्स कर दे।
- 7
चाशनी जब ठंडी हो जाए तब घेवर पर डाले।
- 8
केसर रबडी बनाने के लिए : एक पैन मे दूध को धीमी गैस पर गर्म करे और बीच बीच मे चलाते रहे।
- 9
दूध पकते पकते आधा रह जाए तब इलायची पाउडर, केसर और चीनी मिला दे।
- 10
रबडी को इच्छानुसार गाढा करे और ठंडा होने के लिए रख दे।
- 11
घेवर पर रबडी,कटे हुए पिस्ता, बादाम, और काजू डालकर गारनीश करे।
- 12
केसर रबडी मिनी घेवर सर्व करने के लिए तैयार है।
टिप्स
घेवर का बैटर बहुत पतला और बिल्कुल स्मूथ होना चाहिए। बैटर डालते समय घी / तेल अच्छी तरह गरम हो, लेकिन मिडियम गैस पर रखें। बैटर को धीरे-धीरे पतली धार में डालें और हर लेयर को थोड़ा सेट होने दें। इससे घेवर क्रिस्पी और अच्छी जालीदार बनेगी। ❤️
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (21)