सेवई उपमा

#CA26
#week20
#SewaiUpma
सेवई उपमा एक बहुत ही हल्का और हेल्दी नाश्ता है। इसे बनाना बहुत आसान है और यह बच्चों के टिफिन के लिए भी एक बेहतरीन विकल्प है।
सेवई उपमा
#CA26
#week20
#SewaiUpma
सेवई उपमा एक बहुत ही हल्का और हेल्दी नाश्ता है। इसे बनाना बहुत आसान है और यह बच्चों के टिफिन के लिए भी एक बेहतरीन विकल्प है।
कुकिंग निर्देश
- 1
एक बर्तन में 3-4 कप पानी उबालें। जब पानी उबलने लगे, तो उसमें थोड़ा सा नमक और सेवई डाल दें।सेवई को मध्यम आंच पर 3-4 मिनट या 80% तक पकने तक उबालें। ध्यान रहे इसे ज़्यादा न गलाएँ।
- 2
उबली हुई सेवई को एक छलनी में छान लें और तुरंत ऊपर से ठंडा पानी डाल दें ताकि वह आपस में न चिपके। पानी पूरी तरह से निथार लें।
- 3
एक कढ़ाई में 1 बड़ा चम्मच तेल गरम करें। उसमें मूंगफली के दाने डालकर मध्यम आंच पर कुरकुरा और सुनहरा होने तक भून लें।भुनी हुई मूंगफली को एक प्लेट में निकाल कर अलग रख लें।
- 4
उसी कढ़ाई में बचा हुआ तेल गरम करें। इसमें राई डालें। जब राई चटकने लगे, तो करी पत्ता, बारीक कटी हरी मिर्च और अदरक डालें।अब इसमें लंबा कटा हुआ प्याज़ डालें और पारदर्शी होने तक भूनें। इसके बाद इसमें कटी हुई गाजर, शिमला मिर्च और हरी मटर डालें । सब्ज़ियों को थोड़ा नरम होने तक पकाएँ।
- 5
अब इसमें स्वादानुसार नमक डालें और अच्छी तरह मिलाएँ जब सब्ज़ियाँ पक जाएँ, तो कढ़ाई में उबली हुई सेवई डालें और धीरे-धीरे सब्ज़ियों के साथ मिलाएँ
- 6
अब इसमें भुनी हुई मूंगफली डालें (फोटो 5 देखें) और सब कुछ अच्छी तरह मिला लें।
धीमी आंच पर इसे 2-3 मिनट के लिए पकने दें - 7
अंत में, गैस बंद कर दें और ऊपर से नींबू का रस और बारीक कटा हरा धनिया डालकर मिलाएँ।
- 8
गरमागरम सेवई उपमा तैयार हैं
- 9
समान रेसिपी
और रेसिपीज़























कमैंट्स (3)