स्वादिष्ट गोभी के पराठे लंच बॉक्स के लिए

बच्चों के टिफिन के लिए पराठे बहुत अच्छा ऑप्शन होते हैं जो कि सब मम्मियां अलग-अलग तरह के पराठे बनाकर बच्चों को देती हैं ताकि स्कूल में जब बच्चे 6 से 7 घंटे रहते हैं तो उनका पेट भरा रहे और हेल्दी भी रहे जैसे आलू के, प्याज के, पापड़ के ,नमकीन के, पुदीने के, मसाले के ,और भी बहुत तरह के पराठे बनते हैं जैसे कि बेसन के तो आज हमने बनाए हैं गोभी के पराठे इसमें हमने गोभी को कच्चा घिसकर मसाले डालकर बनाया है आप इसे गोभी के मसाले को फ्राई करके भी बना सकते हैं कई बार मुझे टाइम होता है तो मैं रात को ही मसाला बना कर रख देती हूं और फिर सुबह पराठे बना लेती हूं पर आज मैंने गोभी को फ्राई ना करके, केवल गोभी को घिसकर और उसमें मसाले डालकर गोभी के पराठे बनाए हैं,यह भी बहुत ही स्वादिष्ट लगते हैं तो चलिए आज हम बनाते हैं गोभी के पराठे 😋
#CA26
#Week_21
#टिफ़िन_ट्रिक!
#गोभी_के_पराठे
#Cookpad

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले हम गोभी को अच्छी तरह से धोकर कद्दूकस कर लेंगे और उसमें हम हरी मिर्च और हरा धनिया बारीक काट के डाल देंगे और सारे सूखे मसाले डालकर सबको अच्छी तरह से मिक्स कर लेंगे
- 2
अब गुंथे हुए आटे का एक पेड़ा लेंगे और उसे छोटा सा बेल कर उस पर घी लगाएंगे और फिर इस पर दो से तीन चम्मच स्टफिंग रखें उसको बंद कर देंगे और फिर उस पर सुखा आटा लगाकर उसको पराठे की तरह बेल लेंगे
- 3
और फिर तवा गर्म करके उसे दोनों तरफ से घी लगाकर कुरकुरा सेक लेंगे और फिर इन पराठे को आप दही और आलू बुखारे की चटनी के साथ सर्व करो यह बहुत ही स्वादिष्ट लगते हैं और इसके साथ गरमा गरम अदरक वाली चाय मिल जाए तो फिर कहने ही क्या
- 4
- 5
लीजिए बच्चों के टिफिन के लिए गरमा गरम गोभी के पराठे बनकर तैयार है इन्हें आप बच्चों को टिफिन में सॉस या चटनी या दही के साथ पैक करके दे सकते हैं यह बच्चों को बहुत ही स्वादिष्ट लगते हैं कुरकुरे गोभी के पराठे 😋👌👍❤️❤️
- 6
टिप्स
आटा पराठा के लिए थोड़ा नरम ही गुथे और उसमें घी का मोयन दे तो पराठे अंदर से सॉफ्ट और बाहर से कुरकुरे बनेंगे पराठे को धीमी आंच पर सेके
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (12)