मसाला ब्रेड स्ट्रिप्स

मसाला ब्रेड स्ट्रिप्स
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले एक बाउल में उबले आलू को मैश कर ले। इसमें कटी हुई हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया, नमक, लाल मिर्च पाउडर, अमचूर पाउडर, गर्म मसाला पाउडर डालकर अच्छी तरह मिक्स कर ले।
- 2
अब ब्रेड की स्लाइस के ऊपर आलू का मसाला फैलाए और उसके ऊपर दूसरी ब्रेड की स्लाइस रखकर हाथ से दबा दे।
- 3
इसी तरह सभी ब्रेड तैयार कर ले। अब इन्हे अपनी पसन्द के अनुसार स्ट्रिप्स के आकार में काट ले।
- 4
बैटर बनाने के लिए एक बाउल में बेसन ले। इसमें नमक, अजवाइन, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर डाले। इसमें थोड़ा - थोड़ा पानी डालकर न ज्यादा पतला और न ज्यादा गाढ़ा बैटर तैयार कर ले।
- 5
कढाई में तेल गर्म करे। तैयार ब्रेड स्ट्रिप्स को बेसन के बैटर में अच्छी तरह डूबोकर गर्म तेल में डाले और मध्यम गैस पर दोनों तरफ से सुनहरा और क्रिस्पी होने तक तल ले।
- 6
गरमागरम क्रिस्पी मसाला ब्रेड स्ट्रिप्स बन कर तैयार है। हरी चटनी या सॉस के साथ सर्व करे।
टिप्स
ब्रेड स्ट्राइप्स को ज्यादा कुरकुरा बनाने के लिए बेसन का बैटर न ज्यादा पतला रखें और मध्यम आंच पर सुनहरा होने तक तलें। 😋
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़





















कमैंट्स (14)