यम्मी लेफ़्टोवर ब्रेड चीला/उत्तपम

बच्चों के टिफिन के लिए हम बहुत सारी तरह के नाश्ते बनाते हैं और ब्रेड से बहुत कुछ बनाते हैं सैंडविच और रोल, जब हम ब्रेड की साइड को कट करके छोड़ देते हैं या फिर कभी कई बार हमें सर्कल भी काटना होता है तो उसके आसपास की ब्रेड वेस्ट हो जाती है तो आज मैंने उस ब्रेड को यूज करके ब्रेड क्रंब्स बनाएं और उसके साथ दो चम्मच बेसन और सब्जियां मिलकर उसका चीला बनाया जो कि बच्चों के टिफिन के लिए और बड़ों के नाश्ते के लिए भी बहुत ही स्वादिष्ट बनकर तैयार हुआ है इसे आप टमॅटो सॉस या हरी चटनी के साथ सर्व सकते हैं यह बहुत ही स्वादिष्ट लगता है और बच्चों के लिए जब हम बनाते हैं तो उसमें हरी मिर्च के हम बीज निकाल देंगे ताकि उनको ज्यादा तीखा ना लगे लेकिन हरी मिर्च जरुर डालेंगे क्योंकि बच्चों को भी इससे विटामिन सी मिलता है
चलिए बनाते हैं स्वादिष्ट उत्तपम या चीला 😋👌❤️👍
#CA26
#Week_21
#tiffin_trick
#लेफ़्टोवर_ब्रेड_चीला
#Cookpad

कुकिंग निर्देश
- 1
लेफ़्टोवर ब्रेड की कटिंग्स जो हम साइट्स या ब्रेड के किनारे बच जाते हैं उन्हें आप चॉपर में डालकर ब्रेड क्रंब्स बना ले और अगर ब्रेड क्रम्स नहीं है तो आप दो या तीन स्लाइस ब्रेड के लेकर उनका ब्रेड क्रंब्स बना सकते हैं
- 2
प्याज टमाटर हरी मिर्च को बारीक काट ले बेसन को ड्राई रोस्ट करने और अब एक बॉल में ब्रेड क्रंब्स बेसन प्याज टमाटर हरी मिर्च नमक और मिर्च मिलाकर अच्छे से मिक्स करेंगे
- 3
और आप इस मिक्सर में थोड़ा थोड़ा सा पानी मिलाकर गाढ़ा घोल बना लेंगे (२_३ चम्मच पानी)
- 4
आप फ्राई पैन को गर्म करके हम हल्का सा तेल लगाएंगे और फिर मिनी उत्तपम कहे या फिर चीला, बनाएंगे और दोनों तरफ से कुरकुरा सेक लेंगे और फिर इसे टमैटो सॉस के साथ टिफिन में बच्चों को पैक करके देंगे और आप ऐसे भी नाश्ते में गरमा गरम चाय के साथ खा सकते हैं
- 5
- 6
तो लीजिए स्वादिष्ट लेफ़्टोवर ब्रेड के उत्तपम या मिनी चीला बनकर तैयार है 😋👌👌❤️
- 7
- 8
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (12)