Multigrain herbal sticks

#CA26
#week21
#tiffintrick
#travelfood
Healthysnack
#मिस्ट्रीबास्केट
#multigrain
#herbal
#leafygreenvegetables
#spices
#snacks
#sorghumflour
#ragiflour
#wheatflour
#rawa
#garammasala
ये स्टिक खाने में स्वाद में बहुत टेस्टी लगती हैं। छोटी भूख के लिए बढ़िया विकल्प और चाय या कॉफी के साथ भी खा सकते हैं।
वैसे आमतौर पर सब मठरी ज्यादा बनाते हैं पर मैंने स्टिक्स बनाई हैं।
मैंने इसमें ज्वार आटा, गेहूं आटा, रागी आटा, बेसन और रवा का इस्तेमाल किया हैं इसलिए ये स्वास्थ्य के लिए बहुत पौष्टिक और लाभकारक हैं। साथ में धनिया पत्ती, पुदीना और कसूरी मेथी का भी इस्तेमाल किया हैं।
Multigrain herbal sticks
#CA26
#week21
#tiffintrick
#travelfood
Healthysnack
#मिस्ट्रीबास्केट
#multigrain
#herbal
#leafygreenvegetables
#spices
#snacks
#sorghumflour
#ragiflour
#wheatflour
#rawa
#garammasala
ये स्टिक खाने में स्वाद में बहुत टेस्टी लगती हैं। छोटी भूख के लिए बढ़िया विकल्प और चाय या कॉफी के साथ भी खा सकते हैं।
वैसे आमतौर पर सब मठरी ज्यादा बनाते हैं पर मैंने स्टिक्स बनाई हैं।
मैंने इसमें ज्वार आटा, गेहूं आटा, रागी आटा, बेसन और रवा का इस्तेमाल किया हैं इसलिए ये स्वास्थ्य के लिए बहुत पौष्टिक और लाभकारक हैं। साथ में धनिया पत्ती, पुदीना और कसूरी मेथी का भी इस्तेमाल किया हैं।
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले स्पेशियल ग्रीन पेस्ट बनानी हैं तो उसके लिए 2 टेबल स्पून हरे धनिए की पत्तियां, 1 टेबल स्पून पुदीना के पत्ते को एक बार अच्छे से धोकर उसकी पत्तियों को अलग कर के 4 तीखी हरी मिर्च और 1/2 अदरक का टुकड़ा ये चार सामग्रियों को मिक्सर जार में दो चम्मच पानी डाल कर बारीक पीस ले। तैयार हैं स्पेशियल ग्रीन पेस्ट।
- 2
अब एक परात में स्टील की एक छन्नी रखें। उसमें एक कप गेहूं का आटा, एक चौथाई कप रागी का आटा, एक चौथाई कप ज्वार का आटा एक चौथाई कप बेसन और दो टेबल स्पून बारीक रवा लेकर सबको छलनी में छान लें।
- 3
अब छोटी चम्मच अजवाइन,एक चम्मच हल्दी पाउडर, एक चम्मच रजवाड़ी गरम मसाला, 2 पिंच हींग, दो चम्मच सेंधा नमक, दो पिंच आमचूर पाउडर, आधा चम्मच सफेद तिल और दो टेबल स्पून कसूरी मेथी को हथेलीयो के बीच रख के अच्छी तरह से रगड़कर आटे में अच्छे से मिला दें।
- 4
अब उसमें एक बड़ा चम्मच देसी घी और एक बड़ा चम्मच तेल डाल कर आटे को अच्छे से रगड़कर मिला दे। बारीक रवा है इसमें इसलिए मोईन को अच्छे से मिक्स करना जरूरी है। अब हाथ से आटे का मुठिया बनाए तो वो बनाना चाहिए।
- 5
अब आटे में तैयार की हुई हरी पत्तियों की स्पेशियल पेस्ट डालकर उसे हाथ से अच्छे से मिक्स कर लें। उसके बाद जरूरत के हिसाब से थोड़ा थोड़ा पानी ले के एक सख्त आटा गुंथ ले। मुझे आटा गूंथने में 8-9 चम्मच पानी की जरूरत पड़ी थी।
- 6
अब आटे को ढककर 15 मिनट के लिए बाजू पे रख दें। 15 मिनट बाद ढक्कन खोलकर उसकी लोई तैयार कर ले।
- 7
अब चकले पर थोड़ा तेल लगा कर लोई से बड़ी रोटी बेल ले पर ध्यान रखें कि उसे बहुत पतला नहीं करना है। अब पिज्जा कटर से उसको छोटे टुकड़ों में काट ले और उस पर कांटे से आगे पीछे दानों तरफ छेद कर लें ताकि तलने के समय ये फूले ना। जैसा फोटो में बिल्कुल वैसा। साथ में गैस चालू करके 4 बड़े चम्मच तेल लेकर उसे गरम करने रख दें। और सारी लोइयों से रोटी बेल कर उसे लंबी स्टिक जैसा आकार दे दें।
- 8
अब झारे में स्टिक रख के गर्म तेल में तलने के लिए डाल दे और दोनों तरफ सुनहरा होने तक उसे धीमी आँच पे ही रखें वरना ये जल भी सकती हैं।
- 9
तलने के बाद उसे स्टील के बाउल में निकाल ले। यह अच्छी तरह से ठंडी हो जाए तब ही इसे एयर टाइट डिब्बे में भरें। वरना ये नरम हो जाएगी। तैयार है मल्टीग्रेन हर्बल स्टिक्स।
टिप्स
एक बार जरूर बनाए।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
























कमैंट्स (3)