ओट्स पोहा ड्राई फ्रूट्स चिवड़ा

ओट्स पोहा ड्राई फ्रूट्स चिवड़ा
कुकिंग निर्देश
- 1
एक कढ़ाई में ओट्स और मखाना रोस्ट कर निकाल ले उसी कढ़ाई में पोहा भी रोस्ट करे और निकाल ले
- 2
एक कटोरी में कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, भुना जीरा पाउडर, चाट मसाला और पीसी हुई चीनी डाल कर मिला लें
- 3
अब कढ़ाई में तेल गरम करें उसमें मूंगफली डाल कर भुने और काजू बादाम, सफेद तिल, पम्पकिन सीड्स, सनफ्लावर सीड्स और किशमिश डाल कर भून ले
- 4
अब उसमे रोस्ट किया हुआ पोहा ओट्स और मखाना डाल कर मिला लें और नमक और रेडी किया हुआ मसाला डाल कर मिला लें
- 5
ओट्स पोहा ड्राई फ्रूट्स चिवड़ा बनकर तैयार है इसे ठंडा होने पर एयरटाइट डब्बे में भर ले आप इसे बच्चो को ब्रेकफास्ट में दे सकते है ट्रैवल में भी ले जा सकते है और शाम के नाश्ते में भी खा सकते है
टिप्स
1. ओट्स और पोहा को धीमी आँच पर अलग-अलग अच्छी तरह कुरकुरा होने तक भूनें।
2. ड्राई फ्रूट्स को हल्का सा भूनकर डालें, इससे स्वाद और खुशबू बढ़ती है।
3. चिवड़ा पूरी तरह ठंडा होने के बाद ही एयरटाइट डिब्बे में भरें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़















कमैंट्स (8)