टिफिन ट्रिक वाली हेल्दी चटपटी ओट्स टिक्की चाट

ओट्स टिक्की चाट जो कि अपने मन चाहे सब्जियां के साथ और भुने हुए बेसन से बनी ये टिक्की झटपट तैयार हो जाती है। ऊपर से गाढ़ा दही, हरी चटनी, मीठी इमली की चटनी और चाट मसाला डालने के बाद इसका स्वाद बिल्कुल चटपटी चाट जैसा लगती है।
अगर आप भी अपनी वजन कम करने की यात्रा में स्वादिष्ट और आसान नाश्ते की तलाश में हैं, तो इसे जरूर आजमाइए।
#CA26
#week21
#टिफिन_ट्रिक
#चटपटी_ओट्स_टिक्की_चाट
टिफिन ट्रिक वाली हेल्दी चटपटी ओट्स टिक्की चाट
ओट्स टिक्की चाट जो कि अपने मन चाहे सब्जियां के साथ और भुने हुए बेसन से बनी ये टिक्की झटपट तैयार हो जाती है। ऊपर से गाढ़ा दही, हरी चटनी, मीठी इमली की चटनी और चाट मसाला डालने के बाद इसका स्वाद बिल्कुल चटपटी चाट जैसा लगती है।
अगर आप भी अपनी वजन कम करने की यात्रा में स्वादिष्ट और आसान नाश्ते की तलाश में हैं, तो इसे जरूर आजमाइए।
#CA26
#week21
#टिफिन_ट्रिक
#चटपटी_ओट्स_टिक्की_चाट
कुकिंग निर्देश
- 1
ओट्स टिक्की चाट बनाने के लिए :- सबसे पहले ओट्स को रोस्ट कर लीजिए साथ ही गाजर, लौकी, शिमला मिर्च को अच्छे से धोकर कर गाजर और लौकी को कद्दू कर लीजिये और हरी धनिया पत्ती और शिमला मिर्च बारीक कट लीजिये।
- 2
अब बड़ी मिक्सिंग बाउल कटी हुई सारे सब्जियां क्रम्बल किए हुए टोफू, रोस्टेड बेसन, लाल मिर्च पाउडर,हल्दी पाउडर,भुना जीरा पाउडर, काली मिर्च पाउडर,चाट मसाला, सौट पाउडर, नींबू का रस और स्वाद अनुसार नमक डाल कर अच्छे मिक्स कर लीजिए।
- 3
मिश्रण को लगभग 10–15 मिनट के लिए रख दीजिये ताकि ओट्स लौकी की नमी को अच्छी तरह सोख लें।
अब मिश्रण को चेक कर लीजिए अगर मिश्रण बहुत ढीले लगे तो थोड़े और भुने बेसन डाल दीजिये इसके बाद हाथों पर थोड़ा तेल लगाकर छोटी-छोटी टिक्कियां बना लीजिये । - 4
अब तवे पर थोड़े -थोड़े तेल डालकर टिक्की को दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन होने तक सेकें लीजिये ऐसे ही सारे टिक्की तैयार कर लीजिए।
- 5
अब तैयार टिक्कियों को प्लेट में रख दीजिये अब एक प्लेट ऊपर से गाढ़ा दही, हरी चटनी और मीठी इमली की चटनी डाल दीजिए ऊपर से बनी हुई ओट्स टिक्की रखिए इसके बाद चाट मसाला, भुना जीरा पाउडर, थोड़ी सेव, और हरा धनिया डालकर सजाएं। सेव भुजिया और हरी धनिया से गार्निश करें और तुरंत परोसें।
- 6
ओट्स लौकी टिक्की चाट के फायदे:-
ओट्स में फाइबर होता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराने में मदद करता है।
लौकी हल्की और पानी से भरपूर सब्जी है, इसलिए इसे हल्के नाश्ते में शामिल किया जा सकता है। - 7
भुना बेसन टिक्की को अच्छा स्वाद और प्रोटीन देता है।
दही से प्रोटीन और कैल्शियम मिलता है, साथ ही चाट को स्वादिष्ट और मलाईदार बनाता है।
तवे पर कम तेल में बनाने से यह तली हुई चाट की तुलना में हल्का विकल्प बन सकती है।
फाइबर और प्रोटीन के कारण यह पेट भरने वाले नाश्ते के रूप में अच्छी रह सकती है।
टिप्स
टिक्की को और कुरकुरा बनाने के लिए, उन्हें सेकने से पहले थोड़े से सूखे ब्रेड क्रम्ब्स में लपेटें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
























कमैंट्स (3)