रोस्टेड ड्राई फ्रूट्स चना दाल लड्डू

#RB
सर्दियों में शरीर को गर्म रखने और ऊर्जा देने के लिए चना दाल लड्डू यह आयरन, प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है, इस रक्षाबंधन पर मैंने रोस्टेड ड्राई फ्रूट्स चना दाल लड्डू बनाए हैं।
रोस्टेड ड्राई फ्रूट्स चना दाल लड्डू
#RB
सर्दियों में शरीर को गर्म रखने और ऊर्जा देने के लिए चना दाल लड्डू यह आयरन, प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है, इस रक्षाबंधन पर मैंने रोस्टेड ड्राई फ्रूट्स चना दाल लड्डू बनाए हैं।
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले सारी सामग्री को एक साथ रखें चना दाल को साफ़ कपड़े से पोंछ लें पैन में डालें।
- 2
मीडियम फ़्लेम चलाते हुए सुनहरा होने तक भूनें ग्राइंडर जार में डालें।
- 3
दाल को पीस लें अब पैन में मेवे डालें थोड़ा घी डालकर चलाते हुए मीडियम फ़्लेम पर भूनें निकाल कर रखें।
- 4
अब नारियल पाउडर डालकर भूनें अब पैन में चना दाल पाउडर डालें।
- 5
अब घी डालें लगातार चलाते हुए 2-3 मिनट भूनें गैस ऑफ़ करें अब इसमें इलायची पाउडर डालें मिक्स करें और नॉर्मल होने दें।
- 6
अब इसमें सारे मेवे, मिल्क पाउडर, देसी खांड डालें।
- 7
अच्छी तरह से मिक्स करें अब कंडेंस्ड मिल्क डालें और मिक्स करें।
- 8
अब स्प्रिंकलर डालें और मिक्स करें।
- 9
अब मिश्रण लेकर लड्डू बनाकर तैयार करें ऐसे ही सारे लड्डू बनाकर तैयार करें।
- 10
यह लीजिए हमारे लड्डू बनकर तैयार है सर्विंग प्लेट में लगाइये और सर्व करें।
टिप्स
रोस्टेड ड्राई फ्रूट्स चना दाल लड्डू को और टेस्टी बनाने के लिए मैंने इसमें स्प्रिंकलर डालें है इससे टेस्टी बनने के साथ साथ बहुत सुंदर भी बने हैं।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

































कमैंट्स (16)