बिना चाशनी के इंस्टैंट मूंग दाल बर्फी

बिना चाशनी के बनने वाली यह इंस्टैंट मूंग दाल बर्फी स्वाद में बेहद लाजवाब और बनाने में आसान है। मलाई, केसर और ड्राई फ्रूट्स से बनी यह बर्फी खास मौकों और त्योहारों के लिए एक बेहतरीन मिठाई है। इस रक्षाबंधन घर पर जरूर बनाएं और अपनों के साथ इसका आनंद लें। 💛✨
#RB
#InstantBarfi
#MoongDal
#WithoutSugarSyrup
#InstantMoongDalBarfi
बिना चाशनी के इंस्टैंट मूंग दाल बर्फी
बिना चाशनी के बनने वाली यह इंस्टैंट मूंग दाल बर्फी स्वाद में बेहद लाजवाब और बनाने में आसान है। मलाई, केसर और ड्राई फ्रूट्स से बनी यह बर्फी खास मौकों और त्योहारों के लिए एक बेहतरीन मिठाई है। इस रक्षाबंधन घर पर जरूर बनाएं और अपनों के साथ इसका आनंद लें। 💛✨
#RB
#InstantBarfi
#MoongDal
#WithoutSugarSyrup
#InstantMoongDalBarfi
कुकिंग निर्देश
- 1
मूंग दाल को पानी से धोकर अच्छी तरह छान ले। अब एक कपडे मे फैलाकर अच्छी तरह सूखा ले।
- 2
अब एक पैन मे दाल डाल कर हल्का सा भून ले। ठंडा होने पर मिक्सर जार मे डालकर पीस ले।
- 3
अब पीसी हुई दाल को छलनी से छान ले। छलनी मे बची हुई दाल को दोबारा जार मे डालकर पीस ले और फिर से छान ले।
- 4
अब कढाई मे मलाई डालकर हल्का सा पिघला ले। इसमे केसर वाला दूध डालकर अच्छी तरह मिक्स कर ले।
- 5
अब इसमे पीसी हुई दाल डालकर लगातार चलाते हुए भून ले। इसमे 1 टेबलस्पून घी और 2 टेबलस्पून दूध डालकर अच्छी तरह मिक्स कर ले।
- 6
अब इसमे शूगर पाउडर डालकर लगातार मिक्स करते रहे। साथ मे इलायची पाउडर भी डालकर मिक्स कर दे। मिश्रण कढाई छोडने लगे तब इसे घी से ग्रीस की हुई थाली मे निकाल ले।
- 7
इसके ऊपर कटे हुए बादाम, काजू और पिस्ता डाले। एक घंटे तक बर्फी को अच्छी तरह जमने दे, फिर मनचाहे आकार मे काट ले।
- 8
बिना चाशनी के इंस्टैंट मूंग दाल बर्फी बन कर तैयार है। राखी पर जरूर बनाए और आनंद ले।
टिप्स
मूंग दाल को अच्छी तरह सुखाने के बाद ही भूनें और पीसें। दाल को बारीक पीसकर छानने से बर्फी का टेक्सचर मुलायम और स्वादिष्ट बनता है।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



























कमैंट्स (19)