कॉर्न पनीर पुलाव

#CA26
#Week22
#थीम - प्रकृति की दवाई
#मक्का - कॉर्न पुलाव
#Cookpadindia
आज मै कॉर्न पनीर पुलाव की रेसिपी शेयर कर रही हूं जो कि एक स्वादिष्ट और झटपट बनने वाली रेसिपी है इसे आप लंच या डिनर में आसानी से बना सकते हैं । कॉर्न पनीर पुलाव सेहत के लिए एक पौष्टिक और स्वादिष्ट आहार है कॉर्न में भरपूर मात्रा में डाइटरी फाइबर होता है जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है और कब्ज़ की समस्या से निजात दिलाता है और पनीर कैल्शियम और प्रोटीन का एक बेहतरीन स्रोत है जो हड्डियों और दांतों को मजबूत रखता है ।

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले कॉर्न पनीर पुलाव बनाने की सभी सामग्री इकट्ठी कर लें चावल को साफ पानी से धोकर 20 मिनट के लिए भिगो दें कॉर्न को उबाल लें खड़ा मसाला को दरदरा कूट लें ।
- 2
अब एक पैन में थोड़ा ऑयल डालकर गरम करें इसमें पनीर के टुकड़ों को डालकर लाल होने तक भून लें
- 3
अब एक नॉनस्टिक पैन में देशी घी गरम करें फिर उसमें तेजपत्ता और दरदरा कुटा गरम मसाला चटकाएं अब इसमें प्याज डालकर लाल करें जब प्याज लाल हो जाए तो इसमें उबला हुआ कॉर्न डालें थोड़ा भूने
- 4
अदरक लहसुन पेस्ट डालें और साथ ही भिगोया हुआ चावल डालें इन सबको थोड़ा भूने स्वादानुसार नमक मिलाएं
- 5
अब इसमें 2 कप पानी डालकर एक उबाल आने दें फिर इसमें भुना हुआ पनीर मिला दें और आंच धीमी कर दें, ढंक कर पुलाव तैयार होने तक पकाएं ।
- 6
स्वादिष्ट और पौष्टिक गरमा गरम कॉर्न पनीर पुलाव को अचार, रायता, पापड़ के साथ लंच या डिनर में सर्व करें ।
- 7
- 8
शीर्ष पर खोजें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (14)