मिल्क पाउडर कंडेंस्ड मिल्क केसरिया मावा पेड़ा - रक्षाबंधन स्पेशल सेलिब्रेशन

#RB #रक्षाबंधन #राखी #त्योहार #रक्षाबंधनस्पेशलमिठाई
#कंडेंस्डमिल्क #मिल्कपाउडर #मिल्क #केसरियामावापेड़ा
#Manisha_PureVeg_Treasure
#LoveToCook_ServeWithLove
#Cookpad #cookpadhindi #Cooksnap
📌 मिल्क पाउडर कंन्डेन्स्ड मिल्क से बना यह केसरिया मावा पेड़ा झटपट 15 मिनट के अंदर बन जाता है । स्वाद में लाजवाब और दिखने में भी बहुत सुंदर लगता है । रक्षाबंधन के लिए यह एक परफेक्ट मिठाई है, जो मिनटों में घर पर आसानी से बन जाती है।
📌रक्षाबंधन का त्यौहार भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक है । रक्षाबंधन की थाली सजाएं , दिया लगाएं , राखी रखें , मौली - चावल - हल्दी - कुमकुम से भाई की आरती उतारें । माथे पर तिलक लगाकर , राखी बांधकर भाई को आशीष दें , और खुशी-खुशी इस पेड़ा से मुंह मीठा करके त्योहार मनाएं।

कुकिंग निर्देश
- 1
एक कढ़ाई में मिल्क मिल्क पाउडर और कंडेंस्ड मिल्क मिलाएं। अच्छे से मिक्स कर ले फिर धीमी आंच पर उसे चलाते हुए पकाएं। इलायची जायफल का पाउडर डालकर चलाएं।
- 2
दो चम्मच गर्म पानी में केसर के रेशे डालकर भिगोकर रखें, जिससे केसर अपना रंग छोड़ेगा। अब इस मिश्रण में केसर वाला पानी डालकर फिर से अच्छे से मिलाएं, और पेड़ा के मिश्रण को घट्ट होने तक चलाते रहिये।
- 3
जब मिश्रण गाढ़ा हो जाए तब इसमें एक चम्मच घी डालकर फिर से अच्छे से चलाएं। गैस बंद कर दे। लेकिन मिश्रण को कढ़ाई में चलते रहिए नहीं तो कड़ाई गर्म होने के कारण पेड़ा का मिश्रण जल जाएगा।
- 4
जब मिश्रण ठंडा हो जाए तब घी लगाकर एक बॉल में अच्छे से लचीला बना लें। और उसमें से छोटे-छोटे बॉल्स बना लें। इसे अपने हथेली पर थोड़ा सा दबा कर अंगूठे से बीच में दबाकर पेड़ा की इंप्रेशन हम बना सकते हैं। और ऊपर से पिस्ता और केसर के धागे की सजावट कर सकते हैं।
- 5
मेरे पास पेड़े का इंप्रेशन देने का एक टूल है।जिसमें दो अलग-अलग तरह की डिजाइन है । तो मैंने पेड़ा इस टूल की मदद से बनाए हैं, जो आपको पसंद आएगा। और दिखने में पेड़े हलवाई जैसा ही लगते हैं।
- 6
मैंने यहां दो अलग-अलग डिजाइन बनाई है। आप अपने हाथों से सादे पेड़े भी बना सकते हैं।
- 7
पेड़े के ऊपर केसर के रेशे और कटे हुए पिस्ता से सजावट करें । थोड़ी देर के लिए उसे प्लेट में घी लगाकर या तो फिर बटर पेपर पर पेड़े को सूखने के लिए रख दें, जिससे वह अच्छी तरह से सेट हो जाएंगे।
- 8
आरती की थाली सजाएं । दिया जलाएं । राखी, मौली, हल्दी, कुमकुम, और चावल रखें। भाई को तिलक लगाकर राखी बांधकर, आरती उतार कर उसे आशीष दे और पेड़ा से मुंह मीठा करें सबको खिलाएं और भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक ऐसा रक्षाबंधन का त्यौहार खुशी-खुशी मनाएं।
शीर्ष पर खोजें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (8)