मसालेदार काला चना चाट, हेल्दी और स्वादिष्ट

चटपटी काला चना चाट एक स्वादिष्ट और झटपट बनने वाली चाट है। काले चने, आलू, हरी चटनी और मीठी इमली की चटनी का खट्टा-मीठा और मसालेदार स्वाद इसे बेहद स्वादिष्ट बनाता है। इसे नाश्ते या शाम के हल्के स्नैक के रूप में सर्व कर सकते है।
#NW
#KalaChana
#Chaat
#ChatpatiKalaChanaChaat
#HealthySnacks
#Delicious
#Healthy

कुकिंग निर्देश
- 1
रात भर भिगोए हुए काले चने को अच्छी तरह धोकर प्रेशर कुकर मे आवश्यकतानुसार पानी और थोड़ा नमक डालकर 4-5 सीटी आने तक पका ले। चने नरम होने चाहिए।
- 2
पके हुए चनों का अतिरिक्त पानी निकाल ले और उन्हें एक बड़े बाउल मे डाले।
- 3
इसमे उबला हुआ आलू, कटा हुआ प्याज, टमाटर, और हरी मिर्च डाले। अब हरी चटनी, इमली की चटनी, चाट मसाला, भूना जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, काला नमक, और स्वादानुसार नमक डाले।
- 4
सभी सामग्री को अच्छी तरह मिक्स कर ले। अंत मे नींबू का रस और हरा धनिया डालकर मिलाए।
- 5
ऊपर से सेव डालकर गार्निश करे।चटपटी काला चना चाट सर्व करे।
टिप्स
काले चने को रातभर भिगोकर रखें, इससे चने अच्छी तरह और जल्दी पक जाते हैं। चाट को सर्व करते समय ही सेव डालें, ताकि सेव कुरकुरे रहें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (15)