Protein Rich Moth Paneer Chilla

#NW
#Nationalnutritionweek
#अच्छाखाएअच्छामहसूसकरें
भिगोए हुए मोठ (मठ) और पनीर को मिलाकर बनाया हुआ चीला सभी की सेहत के लिए एक बेहतरीन व पौष्टिक विकल्प है। ये डिश स्वादिष्ट तो है ही साथ में कम कैलोरी और हाई न्यूट्रीशन वाला भोजन हैं। ये डिश सभी उम्र के लोगों के लिए फायदेमंद हैं। आप देखते ही होंगे आज कल के बच्चे घर का पौष्टिक खाना पसंद नहीं करते हैं और बाहर का जंक फूड खाना पसंद करते हैं। उन्हें पनीर और भिगोए हुए मोठ को मिलाकर ये चिल्ला बना के खिला सकते हो आप। साथ में उम्र में बड़े लोगों के लिए भी एक न्यूट्रीशन से भरा नाश्ता या रात का खाना बन सकता हैं।

कुकिंग निर्देश
- 1
मठ को पीसना: भिगोए हुए मोठ को छलनी में निकाल दे और उसमें से सारा पानी निकाल ले। उसके बाद उसे एक मिक्सर जार में डाल दे और साथ में हरी मिर्च-अदरक का टुकड़ा बारीक काटा हुआ भी साथ में रख दें। अब दो तीन चम्मच पानी ही उसमें डाल कर उसका महीन और गाढ़ा पेस्ट तैयार कर ले।
- 2
घोल में मसाले डालना: एक बड़े पतीले में मठ की पेस्ट निकाल कर उसमें बेसन, अजवाइन, जीरा, हल्दी पाउडर, हींग और सेंधा नमक डाल कर इस घोल को चम्मच की सहायता से एक ही दिशा में थोड़ी देर के लिए अच्छे से फेंट ले ताकि घोल थोड़ा हल्का हो जाए। (डोसा के घोल जितना गाढ़ा)
- 3
स्टफिंग तैयार करे: एक स्टील की थाली में कद्दूकस किया हुआ पनीर, बारीक कटी हुई शिमला मिर्च, बारीक कटा हुआ टमाटर ले लें। अब उसमें स्वाद के अनुसार या 1 चम्मच ओल्ड दिल्ली चाट मसाला मिला के उसे हाथ से अच्छे से मिक्स कर लें।
- 4
चिल्ला बनाना: अब गैस चालू करके उसपे लोहे के तवे को गर्म करने रखें। तवा गरम हो जाए तब उस पे एक चम्मच तेल डाल कर उसे अच्छे से तबेथे से फैला दें। अब तवे के बीच में एक बड़ा चम्मच भर के चिल्ला का बैटर (घोल) फैला दें । (बिल्कुल डोसा को फैलाते है वैसे) चीले की किनारों पर आधा चम्मच तैल डाल दें ताकि चीला नीचे चिपक ना जाएं। चीला बनाते समय गैस की फ्लेम धीमी रखें।
- 5
पनीर स्टफिंग डालना। चीला थोड़ा पकने लगे तब उसके ऊपर तैयार किया हुआ पनीर का स्टफ अच्छे से फैला दें और उस पर थोड़ा तेल डाल कर चीले को पलट दें। अब उसके किनारों पे भी आधा चम्मच तैल डाल कर उसे अच्छे पकने दें। अब एक बार फिर से उसे पलटे ताकि मालूम हो सके चीला नीचे से पका हुआ है या नहीं। दोनों तरफ से सुनहरा रंग का हो जाए तब उस चीले को नीचे डिश में निकाल दें।
- 6
अब बाकी के चिले भी ऐसे ही तैयार कर ले। सभी चीले को पूरी तरह से तैयार होने में 15 मिनट जितना समय लगता हैं। तैयार है मठ और पनीर के प्रोटीन से भरपूर चिल्ला। मैंने इसे टोमेटो कैचप के साथ सर्व किया हैं। आप हरी चटनी या दही के साथ भी सर्व कर सकते हैं।
टिप्स
इसमें मैंने चाट मसाला के इस्तेमाल किया है इसलिए नमक डालने में सावधानी बरतें। ज्यादा नमक ना पड़ जाए।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (3)