काला चना आलू टिक्की चाट

चना प्रोटीन और फाइबर का अच्छा स्रोत है, जो पेट को लंबे समय तक भरा रखने में मदद करता है आलू शरीर को ऊर्जा देने वाले कार्बोहाइड्रेट प्रदान करता है दही से प्रोटीन और कैल्शियम मिलता है घर पर बनाने से तेल, नमक और मसालों की मात्रा अपने अनुसार कम रख सकते हैं और हेल्दी बनाने के लिए टिक्की को कम तेल में सेंके
#NW
#अच्छाखाएँअच्छामहसूसकरे
#चनाटिक्कीचाट

कुकिंग निर्देश
- 1
एक बड़े बाउल में बॉइल चना और आलू को मैश कर ले और उसमें सारे मसाले नमक मिक्स करें
- 2
अब उसमे कॉर्न फ्लोर डाल कर मिला लें हाथ में तेल लगा कर थोड़ा मिश्रण लेकर टिक्की का शेप बना ले
- 3
अब एक पैन में तेल गरम करें उसमें टिक्की को दोनों साइड पलट कर सुनहरा होने तक शैलो फ्राई करें आप चाहे तो टिक्की को डीप फ्राई भी कर सकते है
- 4
अब एक सर्विंग प्लेट में टिक्की रखे उसमे भुना जीरा पाउडर लाल मिर्च पाउडर और काला नमक स्प्रिंकल करे और ग्रीन चटनी इमली चटनी और मीठा दही डाले बारीक सेव और हरा धनिया डाल कर सर्व करें
- 5
टिप्स
1.टिक्की का मिश्रण बहुत गीला न रखें, वरना टिक्की तवे पर टूट सकती है
2.सेव हमेशा सर्व करने से ठीक पहले डालें, ताकि क्रंच बना रहे
3.स्वाद बढ़ाने के लिए थोड़ा भुना जीरा पाउडर जरूर डालें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (8)