हेल्दी मूंग दाल चीला विथ पनीर स्टफिंग

हेल्दी मूंग दाल चीला उसमें पनीर की स्टफिंग अपने आप में ही हेल्दी फीलिंग आती है नाम सुनते ही क्योंकि मूंग वैसे ही हेल्दी है और पनीर भी फायदेमंद है , और यह मैंने नॉन स्टिक पर बनाया है जिससे कि तेल भी बहुत कम यूज हुआ है, यह कम कैलोरी और हाई न्यूट्रिशन वाला फूड है यह फूड सभी उम्र के लोगों के लिए फायदेमंद है क्योंकि मूंग दाल चीला बच्चे और बड़े सभी बड़े शौक से खाते हैं और यह न्यूट्रिशन से भरपूर है उससे पेट भी फील हो जाता है बट भारीपन नहीं लगता है
क्योंकि मूंग दाल और पनीर दोनों ही प्रोटीन के बेहतरीन स्रोत हैं और मूंग दाल पेट के लिए हल्की होती है और जो आसानी से डाइजेस्ट हो जाती है इसलिए इससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है और बार-बार भूख नहीं लगती और वजन घटाने में भी हेल्प मिलती है तो चलिए हम भी बनाते हैं मूंग दाल से बना चीला विथ पनीर स्टफिंग 😋❤️👌
#राष्ट्रीयपोषणसप्ताह
#अच्छाखाएं_अच्छामहसूसकरें
#NW
#हेल्दीमूंगदालचीला_विथ_पनीरस्टफिंग

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले हम रात में ही मूंग की दाल को अच्छी तरह से धोकर भिगो देंगे और सुबह इसका पानी निकाल कर मिक्सी के जार में डालेंगे और इसमें 1 इंच अदरक का टुकड़ा, दो हरी मिर्च और नमक डालकर इसका पेस्ट बना लेंगे थोड़ा सा पानी यूज करके
- 2
अब हम पनीर को कद्दूकस कर लेंगे और टमाटर और हरी मिर्च और हरा धनिया को काट लेंगे,अब एक बोल लेंगे और उसमें पनीर टमाटर हरी मिर्च काली मिर्च धनिया और नमक डालकर मिक्स कर लेंगे
- 3
अब एक नॉन स्टिक पैन लेंगे और उसमें हल्का सा तेल लगाकर हम मूंग की दाल के बैटर को स्प्रेड करेंगे और फिर एक तरफ से सिक जाने के बाद पलट लेंगे और पलटने के बाद हमने जो स्टफिंग तैयार करी है पनीर की वह उसे पर फैलाएंगे और इसे फोल्ड करके उतार लेंगे इसी तरह हम सारे मूंग दाल के चीले, पनीर की स्टफिंग भरकर रोल करके बना लेंगे और फिर इसे टोमेटो सॉस या हरे धनिए की चटनी के साथ सर्व करेंगे, मैंने यहां पर हरे धनिए की चटनी बनाइ है,क्योंकि हरे धनिए की चटनी भी हेल्दी होती है (इसमें हरा धनिया दही अदरक हरी मिर्च और प्याज और नमक डालकर बनाई है)
- 4
- 5
तो लीजिए हमारी शानदार और स्वादिष्ट हल्दी मूंग दाल चीला विथ पनीर स्टफिंग बनकर तैयार है जो की बहुत ही हेल्दी और खाने में भी उतनी ही स्वादिष्ट है 😋👌👌❤️🫰
- 6
- 7
टिप्स
पनीर की स्टाफिंग में कॉर्न भी क्रश करके डाल सकते हैं वह भी बहुत टेस्टी लगते हैं और मूंग की दाल को अच्छी तरह से भीगो कर फिर पिसे ,तो इसके लिए आप रात में ही भिगो दे दाल
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (4)