पौष्टिक मखाना बर्फी

पौष्टिक मखाना बर्फी मखाने, बादाम, काजू, चिरौंजी और सूखे नारियल से बनी एक स्वादिष्ट मिठाई है। 😋
यह बर्फी बनाने में आसान है और ड्राई फ्रूट्स की वजह से स्वाद के साथ-साथ पौष्टिकता से भी भरपूर है। त्योहार, व्रत या जब भी कुछ मीठा खाने का मन हो, इसे घर पर जरूर बनाएं। 🌸
#CA26
#Week24
#Makhana
#DryFruit
#IndianFestival
#VratSpecial
#PoshtikMakhanaBarfi
पौष्टिक मखाना बर्फी
पौष्टिक मखाना बर्फी मखाने, बादाम, काजू, चिरौंजी और सूखे नारियल से बनी एक स्वादिष्ट मिठाई है। 😋
यह बर्फी बनाने में आसान है और ड्राई फ्रूट्स की वजह से स्वाद के साथ-साथ पौष्टिकता से भी भरपूर है। त्योहार, व्रत या जब भी कुछ मीठा खाने का मन हो, इसे घर पर जरूर बनाएं। 🌸
#CA26
#Week24
#Makhana
#DryFruit
#IndianFestival
#VratSpecial
#PoshtikMakhanaBarfi
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले एक पैन में घी गर्म करे। इसमें मखाने डालकर धीमी गैस पर कुरकुरे होने तक भून ले।
- 2
अब इसी पैन में बादाम, काजू और चिरौंजी डालकर हल्का सा भून ले। मखाने, बादाम, को अलग अलग दरदरा पीस ले।
- 3
इसी तरह काजू और चिरौंजी को भी दरदरा पीस ले। पैन में ही ग्रेटेड नारियल को हल्का सा भून ले। सभी को एक बाउल में निकाल कर मिक्स कर ले।
- 4
चाशनी बनाने के एक पैन में 1 कप चीनी और 1/2 कप पानी डालकर पकाए। चीनी घुलने के बाद चाशनी को तब तक पकाए जब तक एक तार की चाशनी बनने लगे।
- 5
तैयार चाशनी में मखाने और ड्राई फ्रूट्स का मिश्रण डालकर अच्छी तरह मिला ले। मिश्रण को 1-2 मिनट तक चलाएं, जब तक वह गाढ़ा होकर पैन छोड़ने न लगे।
- 6
एक घी लगी प्लेट में मिश्रण डालकर समान रूप से फैला दे। ऊपर से हल्का दबा कर सेट कर दे।
- 7
पौष्टिक मखाना बर्फी बन कर तैयार है।
टिप्स
बर्फी को ज्यादा स्वादिष्ट और पौष्टिक बनाने के लिए सभी ड्राई फ्रूट्स को धीमी आँच पर हल्का भूनें। चाशनी को बहुत ज्यादा न पकाएँ, वरना बर्फी सख्त हो सकती है। बर्फी को पूरी तरह ठंडा होने के बाद ही काटें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
























कमैंट्स (14)