व्रत का स्वाद अमरूद-पुदीना कूलर के साथ

अमरूद-पुदीना कूलर | व्रत स्पेशल
जब व्रत में कुछ ठंडा, फ्रेश और थोड़ा हटकर पीने का मन हो, तो बनाइए ये अमरूद-पुदीना कूलर।
अमरूद की नेचुरल मिठास, पुदीने की ताजगी और नींबू का हल्का खट्टापन इसे एकदम रिफ्रेशिंग बनाता है। इसमें डाले गए सेंधा नमक और भुना जीरा इसे देता है एक हल्का-सा चटपटा व्रत वाला ट्विस्ट।
बिना किसी भारीपन के, स्वाद और ताजगी से भरपूर एक आसान व्रत स्पेशल ड्रिंक।
#CA26
#Week24
#व्रत_का_स्वाद
#अमरूद_पुदीना_कूलर
व्रत का स्वाद अमरूद-पुदीना कूलर के साथ
अमरूद-पुदीना कूलर | व्रत स्पेशल
जब व्रत में कुछ ठंडा, फ्रेश और थोड़ा हटकर पीने का मन हो, तो बनाइए ये अमरूद-पुदीना कूलर।
अमरूद की नेचुरल मिठास, पुदीने की ताजगी और नींबू का हल्का खट्टापन इसे एकदम रिफ्रेशिंग बनाता है। इसमें डाले गए सेंधा नमक और भुना जीरा इसे देता है एक हल्का-सा चटपटा व्रत वाला ट्विस्ट।
बिना किसी भारीपन के, स्वाद और ताजगी से भरपूर एक आसान व्रत स्पेशल ड्रिंक।
#CA26
#Week24
#व्रत_का_स्वाद
#अमरूद_पुदीना_कूलर
कुकिंग निर्देश
- 1
अमरूद-पुदीना कूलर :- सबसे पहले अमरूद को अच्छी तरह धोकर उसके छोटे-छोटे टुकड़े कर लें। अगर अमरूद के बीज बहुत सख्त हैं, तो चाहें तो उन्हें निकाल सकते हैं।
अब मिक्सर जार में कटे हुए अमरूद, काली मिर्च सेंधा नमक,हरि मिर्च और लगभग आधा गिलास ठंडा पानी डालकर अच्छी तरह ब्लेंड करें, - 2
अब इसमें दही, पुदीना, नींबू का रस, सेंधा नमक, भुना जीरा, बर्फ के टुकड़े वापस ग्राइंड कर लीजिए ताकि अच्छी तरह मिलकर एक स्मूद मिश्रण बन जाए,आप चाहो तो छान भी सकते हो पर मुझे ऐसे ही पसंद है।
- 3
लीजिए आपकी रिफ्रेशिंग अमरूद-पुदीना कूलर तैयार है,अब एक सर्विंग ग्लास में अमरूद की कटी हुए चंक्स डालें और उसके ऊपर तैयार अमरूद-पुदीना कूलर डालें। ऊपर से थोड़ी पुदीने की पत्ती और हल्का-सा भुना जीरा पाउडर और शहद डालकर सर्व करें।
- 4
अमरूद-पुदीना कूलर के फायदे
अमरूद विटामिन C और फाइबर का अच्छा स्रोत है।
पुदीना ड्रिंक को ताजगी देता है और खाने के बाद हल्का महसूस करने में मदद कर सकता है।
नींबू स्वाद के साथ विटामिन C भी देता है। - 5
भुना जीरा स्वाद बढ़ाता है और पाचन के लिए पारंपरिक रूप से इस्तेमाल किया जाता है।
सेंधा नमक व्रत के दौरान स्वाद बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
घर पर बनाने से आप चीनी की मात्रा अपने स्वाद के अनुसार कम या ज्यादा रख सकते हैं।
टिप्स
अमरूद को छिलकर या बिना छीले इस्तेमाल कर सकते हैं, यह आपकी पसंद पर निर्भर करता है।
कूलर के लिए पका हुआ लेकिन बहुत ज्यादा नरम नहीं अमरूद लें, इससे स्वाद और टेक्सचर दोनों अच्छे रहेंगे।
अगर अमरूद के बीज ज्यादा सख्त हैं, तो ब्लेंड करने के बाद बारीक छलनी से जरूर छानें।
पुदीना बहुत ज्यादा न डालें, वरना उसका स्वाद अमरूद की नेचुरल मिठास पर हावी हो सकता है।
नींबू का रस हमेशा अंत में डालें, इससे उसका फ्रेश स्वाद बने रहते है।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़


















कमैंट्स