Farali patra

#CA26
#VRATKASWAD
#WEEK24
#MISTRYBASKET
#FARALIRECIPES
#FARALIPATRA
#mainingrediants
#singadekaatta
#peanut
#drycoconut
Healthy, easy to digest and very tasty. Vrat me aise regular bhi banane ke kha sakte hai. Ise rishi pancham, ekadashi, mugut poonam aur kai vrat me khaya jata hai. Shingade ka atta ek fal jo khas season me hi milta hai.
Farali patra
#CA26
#VRATKASWAD
#WEEK24
#MISTRYBASKET
#FARALIRECIPES
#FARALIPATRA
#mainingrediants
#singadekaatta
#peanut
#drycoconut
Healthy, easy to digest and very tasty. Vrat me aise regular bhi banane ke kha sakte hai. Ise rishi pancham, ekadashi, mugut poonam aur kai vrat me khaya jata hai. Shingade ka atta ek fal jo khas season me hi milta hai.
कुकिंग निर्देश
- 1
अरबी पत्तों की सफाई: सबसे पहले अरबी के पत्तों को पानी से अच्छे धो लें। अब उसे पंखे के नीचे कोरे कपड़े पर रख दें ताकि उसमें जो सारा पानी है वो निकल जाए और पत्ते पूरी तरह सूख जाए।
- 2
अरबी के पत्ते पूरी तरह से सुख जाए उसके बाद चाकू की मदद से पत्तों के पीछे की मोटी नस या डंठल को हल्का छीलकर बराबर कर ले।
- 3
फराली पात्रा बनाने के लिए घोल तैयार करें:
- 4
एक बड़ी परात में 100 ग्राम सिंघाड़े का आटा लें। इसमें हरी मिर्च और अदरक की पेस्ट, कच्ची मूंगफली का पाउडर,1 बड़े चम्मच सूखे नारियल का बुरादा,1/2 कप पंजाबी दही, 2 बड़े चम्मच बारीक देसी गुड़ (चाकू से काटा हुआ), एक चम्मच सफेद तिल,1.5 चम्मच सेंधा नमक मिलाएं। •एक कटोरी में 1 नींबू का रस निकाल के रख दें। •उसके साथ ही एक छोटी कटोरी में तड़के के लिए दो चम्मच साबुत जीरा,एक चम्मच सफेद तिल और चार करी पत्ते ले ले।
- 5
अब परात में सिंघाड़े का आटा और बाकी सामग्रियों में दो चम्मच नींबू का रस और दो बड़े चम्मच तेल का मोईन देकर सबको हाथ से अच्छे से मिक्स कर लें। जो आटा थोड़ा सूखा लग रहा है तो धीरे धीरे कर के चार चम्मच जीतना पानी डालकर गाढा घोल तैयार कर लें।
- 6
नोंध: इस घोल में पानी का इस्तेमाल जरूरत हो तो ही करें क्यूंकि इसमें दही, नींबू, तेल और देसी गुड़ की अपनी नमी होती हैं जिससे आटा बिना पानी के इस्तेमाल से भी अच्छे से मिक्स हो जाएगा।
- 7
घोल को 5 मिनट के लिए ढक कर रखें।
- 8
एल्यूमीनियम के पतीले में 6 ग्लास पानी डाल कर उसे गैस पर गरम करने के लिए रख दें। साथ में उसमें स्टील की सुराही भी रख दें।
- 9
पत्तों पर घोल लगाना और उसके रोल बनाना: अरबी के सबसे बड़े पत्ते को उल्टा (चिकना हिस्सा ऊपर और नस वाला हिस्सा ऊपर) ऐसे प्लेटफॉर्म पर फैला दें। उस पर सिंघाड़े आटे के घोल की पतली परत अच्छी तरह से लगाएं। उसके ऊपर दूसरा पत्ता रखें। (चौड़ा और धार वाला भाग दूसरी दिशा में रहे ऐसे रखें) उसपे भी घोल लगाएं। इसी तरह और 3-4 पत्ते की परत तैयार कर लें। बाकी के पत्तों को भी ऐसे ही तैयार कर ले।
- 10
अब पत्तों के दोनों साइड के किनारों को अंदर की तरफ मोड़े और नीचे से ऊपर की ओर दबाते हुए एक टाइट रोल बना ले। आखिर भाग पर थोड़ा घोल लगा के उसे अच्छे से बंद करे ताकि पीछे से रोल ना खुले। अब जो एल्यूमीनियम के पतीले में पानी गर्म करने के लिए रखा था वो उबलने लगा है तो अब उसमें एक छेद वाली जाली जिसको तेल से ग्रीस किया है उसे सराही पे रखें और उसपे तैयार किए हुए पात्रा के रोल (वीट) थोड़े थोड़े अंतर पर रख दें।
- 11
अब ढक्कन बंद करके मध्यम से तेज आंच पर उसे 25 मिनट तक भाप (स्टीम) में पकने दें। बीच में एक बार पानी कम हो गया हो ऐसा लगे तो ढक्कन को खोल के नीचे ही और एक या दो गिलास पानी डाल कर फिर से ढक के पकने दें।
- 12
20 मिनट के बाद ढक्कन को खोल कर उसे बाजू पर रख दें।अब चाकू डालकर पात्रा के रोल में चेक कर लें, जो चाकू साफ (यानी उसपे घोल लगा ना हो) बाहर निकले तो गैस बंद कर दें। 5 मिनट बाद उसमें से छेद वाली प्लेट संडसी से धीरे से बाहर निकाल ले। फिर रोल को एक प्लेट में निकाल कर पूरी तरह से ठंडा होने दे।
- 13
ठंडा होने के बाद रोल को एक अलग प्लेट में निकाल के चाकू से छोटे छोटे टुकड़ों में काट लें।
- 14
कड़ाई में तड़के के लिए 2 बड़े चम्मच तेल गरम कर के उसमें 2 चम्मच साबुत जीरा,1 चम्मच सफेद तिल और 4 करी पत्ते डालकर चटकाएं। कटे हुए पात्रा के टुकड़ों को कढ़ाई में डालें और धीमी आँच पर दोनों तरफ से हल्के सुनहरे और कुरकुरे होने तक सेक लें। उसके बाद गैस बंद कर के कढ़ाई को नीचे उतार लें।
- 15
अब से फराली पात्रा को एक बादामी रंग की प्लेट में निकाल कर आधे फ़राली पात्रा के रोल को अर्धचंद्राकार में रखें और चार पात्रा को चौकोर के आकार में रख दें। आखिर में फराली पात्रा के चौकोर और अर्धचंद्राकार के ठीक ऊपर सूखे नारियल का बुरादा छिड़के। तैयार हैं स्वादिष्ट और गरमागरम फराली पात्रा।
टिप्स
आप उसे ऐसे ही खा सकते है या फिर दूध या दही के साथ भी खा सकते हैं। बहुत ही लाजवाब स्वाद आता हैं इसका।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




















कमैंट्स (2)