गणेश चतुर्थी स्पेशल नारियल-चॉकलेट फ्यूजन मोदक

बप्पा के लिए इस बार बनाया कुछ खास…
अपने हाथों से बनाए ये स्वादिष्ट चॉकलेट मोदक,डार्क चॉकलेट की रिचनेस, मावे की क्रीमीनेस, कंडेंस्ड मिल्क की मिठास और अखरोट-नारियल का स्वाद — हर मोदक में प्यार और भक्ति की मिठास है,मोदक के सांचे में इन्हें खूबसूरती से आकार देकर तैयार किया है, ताकि बप्पा के भोग की मिठास के साथ उसमें मेरे प्यार की भावना भी शामिल है।
गणपति बप्पा के चरणों में प्रेम से अर्पित यह छोटा-सा भोग स्वीकार करना और मेरे घर-परिवार पर अपनी कृपा, सुख, शांति और आशीर्वाद हमेशा बनाए रखना हम सभी के जीवन में।मेरे बप्पा के लिए बनाया यह भोग मेरे लिए सिर्फ मिठाई नहीं, बल्कि श्रद्धा और प्रेम का प्रसाद है।
गणपति बप्पा मोरया🌺🙌
#GC
#गणेश_चतुर्थी_स्पेशल
#नारियल_चॉकलेट_फ्यूजन_मोदक

कुकिंग निर्देश
- 1
चॉकलेट मोदक:-
सबसे पहले डार्क चॉकलेट को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। इसे डबल बॉयलर की मदद से धीमी आंच पर पिघलाएं। चॉकलेट में पानी की एक भी बूंद न जाने दें। चॉकलेट पूरी तरह पिघलकर चिकनी और बिना गांठ की हो जाए, तब गैस बंद कर दें। - 2
एक भारी तले वाले पैन में मक्खन डालकर धीमी आंच पर पिघलाएं। इसमें कंडेंस्ड मिल्क डालकर अच्छी तरह मिलाएं। अब इसमें पिघली हुई डार्क चॉकलेट डालें और लगातार चलाते हुए मिलाएं।
इसके बाद इसमें मावा डालें और धीमी आंच पर लगातार चलाते रहें, ताकि मिश्रण पैन के तले में चिपके नहीं। - 3
जब चॉकलेट और मावा अच्छी तरह मिल जाएं, तब इसमें वनीला एसेंस, अखरोट, खोया,कंडेंस्ड मिल्क और सूखा नारियल डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
मिश्रण को धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए तब तक पकाएं, जब तक यह गाढ़ा होकर पैन के किनारे छोड़ने न लगे और एक नरम आटे जैसी कंसिस्टेंसी न बन जाए। - 4
गैस बंद करके मिश्रण को एक चिकनी प्लेट या बटर पेपर पर निकाल लें। इसे कुछ देर ठंडा होने दें। मिश्रण इतना ठंडा होना चाहिए कि हाथ से आसानी से संभाला जा सके, लेकिन पूरी तरह ठंडा और सख्त न हो।
- 5
अब मोल्ड लीजिए उसमें थोड़े घी से ग्रीस कर लीजिए फिर चाकलेट मिश्रण भर दीजिए अब हल्के हाथी से इसको को बंद करके हल्के हाथ से दबाएं और फिर सावधानी से खोलकर तैयार मोदक को बाहर निकाल लें। इसी तरह पूरे मिश्रण से सभी मोदक तैयार कर लें।
- 6
तैयार मोदक को कुछ देर कमरे के तापमान पर सेट होने दें। अगर मौसम गर्म हो, तो इन्हें थोड़ी देर फ्रिज में रखकर भी सेट किया जा सकता है। ऊपर से कटे मेवे, नारियल और गुलाब की पंखुड़ियों से सजाएं,अंत में गणपति बप्पा के भोग के रूप में परोसें।
टिप्स
चॉकलेट और मक्खन को अच्छे से मेल्ट करें ताकि मिश्रण स्मूद हो।
मोदक मोल्ड में मिश्रण भरते समय इसे अच्छी तरह प्रेस करना जरूरी है, इससे मोदक मोल्ड खोलने के बाद टूटेगा नहीं और उसकी डिजाइन भी साफ आएगी।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (3)