मूंग दाल गरम मसाले वाली और जीरा राइस Moong Daal Garam Masala wali With Jeera Rice Recipe In Hindi

#मसालों_का_जादू
#week29
मसाला मूंग दाल के साथ जीरा राइस बनाने में मैने यहां पीली मूंग दाल से और ग्रेवी के साथ गरम मसाला डाल कर बनाई है जो बच्चे बड़े सभी को पसंद आती है ।आप भी जरूर से बनाए।
#CA2026
#cookpadindia
#गरम_मसाला
#मूंग_दाल

कुकिंग निर्देश
- 1
मूंग दाल को अच्छे से धो कर फिर 30 मिनट पानी में भिगो दें।
- 2
प्याज, टमाटर और हरी मिर्च को ग्राइंड कर लें।
- 3
अब कुकर में तेल गरम करें, जीरा डालें, फिर लहसुन और हींग डालें।
- 4
प्याज-टमाटर की बनाई हुई ग्रेवी डालकर 2-3 मिनट भूनें।
- 5
अब इसमें हल्दी, धनिया, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालें, मिलाएं।
- 6
अब भीगी हुई मूंग दाल डालें, पानी डालें और स्वाद अनुसार इसमें गरम मसाला डालें।गरम मसाला डालने से दाल टेस्टी बनती है।
- 7
कुकर बंद करें, 2 सीटी आने दें, फिर गैस बंद करें।
- 8
दाल की गाढ़ी/पतली बनावट के लिए पानी एडजस्ट करें।
- 9
चावल को 30 मिनट भिगो दें।
- 10
कुकर में घी और तेल गरम करें, जीरा डालें।
- 11
चावल और पानी डालें, नमक डालें।
- 12
कुकर बंद करें, 1 सीटी आने दें, फिर गैस बंद करें।
- 13
अब मसाला मूंग दाल और जीरा राइस को पापड़ के साथ सर्व करें।
टिप्स
दाल को भिगोने से उसकी पकने की प्रक्रिया तेज होती है और यह अधिक पौष्टिक बनती है।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (6)