फराली पैटिस (व्रत स्पेशल)

#ND
#cookpadindia
#cookpad_hindi
फराली पैटीज़ एक गुजराती व्यंजन है जिसे व्रत के दौरान खाया जाता है। फराली पैटीज़ नारियल, कुटी हुई मूंगफली और मैश किए हुए आलू की फिलिंग से तैयार किया जाने वाला एक आसान नाश्ता है।
व्रत के इस व्यंजन को धनिया चटनी और इमली चटनी के साथ परोसना सबसे अच्छा रहता है।
ये तली हुई फराली पैटीज़ बफ वड़ा, फराली कचौरी या उपवास कचौरी के नाम से भी जानी जाती हैं और गुजरात राज्य में बहुत लोकप्रिय हैं।

कुकिंग निर्देश
- 1
आलू उबालकर छीलें और अच्छी तरह मैश करें, कोई गुठली न रहे।उसमें टैपकीर और नमक मिलाएं।
- 2
स्टफिंग की सारी सामग्री मिलाकर छोटे बॉल्स बना लें।
- 3
आलू के मिश्रण से लोई लें, उसमें स्टफिंग भरें और पैटिस बनाएं।पैटिस को टैपकीर में लपेटें।
- 4
गरम तेल में मीडियम फ्लेम पर गोल्डन होने तक तलें।
- 5
फराली पैटिस को हरी चटनी और इमली-खजूर की चटनी के साथ परोसें।
टिप्स
आलू को पूरी तरह मैश करें ताकि पैटिस में कोई गुठली न रहे। पैटिस को गरम तेल में मीडियम फ्लेम पर तलें ताकि वे कुरकुरी बनें। सभी सामग्री व्रत के अनुसार ही हैं।
क्या आपने यह रेसिपी बनाई? कुकस्नैप शेयर करें!
Keshma Raichura को बताएं कि रेसिपी कैसी बनी।
शुक्रिया कहने का सबसे अच्छा तरीका है एक फ़ोटो!
किसी ने आपकी रेसिपी बनाई और कुकस्नैप शेयर किया!

कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (2)