गुलाबजामुन विथ शाही रबड़ी

#CookPadKeHindiChefs
#स्टाइल
यह उत्तर प्रदेश की मशहूर मिठाई हैं,जिसे मेने रबड़ी के साथ परोसा हैं।
गुलाबजामुन विथ शाही रबड़ी
#CookPadKeHindiChefs
#स्टाइल
यह उत्तर प्रदेश की मशहूर मिठाई हैं,जिसे मेने रबड़ी के साथ परोसा हैं।
कुकिंग निर्देश
- 1
दूध को उबलने के लिये रखे,अब इसे चलाते हुए गाढ़ा होंने दे,जब दूध आधा से होने लगे तब इसमे 1कटोरी शक्कर डाले और मिलाये।अब गैस को बंद करे और इसमे इलायची पाउडर और बारीक कटा हुआ काजू,बादाम,पिस्ता,किसमिस डाल कर मिलाये और ठंडा होने दे।
- 2
सबसे पहले चाशनी बनाएगे, एक कटोरी शक्कर में 1कटोरी पानी डाले और शक्कर को पिघलने देगें। जब चाशनी बन जाए तब गैस को बंद कर दें।
- 3
एक कटोरे में खोया और अरारोट डाल कर अच्छी तरह से मिलाये और इसके छोटे छोटे गोले बनाए।
- 4
अब कढ़ाई में तेल गर्म करें और इसमे गोले को डाले और मध्यम आच में हल्का लाल होने तक तले।
- 5
अब तयार गुलाबजामुन को चाशनी में डाल कर आधा घंटा रखे,इससे गुलाबजामुन अच्छे से भीग जाएगा।
- 6
अब तयार गुलाब जामुन को शाही रबड़ी के साथ परोसे।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़








कमैंट्स