कीनवा डोसा (Quinoa Dosa recipe in hindi)

#Home #Morning कुछ दिनों से मेरा डाइट बिगड़ा हुआ था, मन कर रहा था की कीनवा से कुछ बनाया जाए। थोड़ी सी प्लानिंग से ये टेस्टी इजी कीनवा डोसा बना सकते हैं। ज्यादा आटा पीसकर इसे फ्रिज में स्टोर कर 4-5 दिनों तक हम रख सकते हैं, इस बैटर से उत्तपम भी बन सकता है। लॉकडौन के कारण मुझे ताज़ा नारियल नही मिल पाया, इसलिए मैंने खोब्रे से चटनी बनाई, ये ताज़े नारियल वाली चटनी जितनी टेस्टी नही थी मगर, सबको घर मे पसन्द आयी। #week1_नाश्ता रेसिपीज़

कुकिंग निर्देश
- 1
कीनवा को 2-3 बार धोकर भिगोकर रखें। 6-8 घन्टे या रातभर।
- 2
सुबह में छानकर एक बार फिर धोलें।
- 3
दही, हरी मिर्च, अद्रक, नमक सब मिलाकर बैटर तैयार करलें।
- 4
बैटर तैयार है। इसे गाढा रखें।
- 5
2 बड़े चम्मच कीनवा डोसा बैटर, हल्के गर्म तवे पर डालें। चम्मच की सहायता से फैला लें। किनारे में तेल छिड़कें। डोसा को हल्का भूरा होनें दें।
- 6
डोसा को पलट कर दूसरी तरफ कुछ सेकंड पकने दें।
- 7
खिब्रे को 10 मिनेट के लिए गुनगुने पानी मे भिगो कर रखें। मिक्सर पॉट में खोब्रा, हरी मिर्च, दालिया, लहसुन और नमक डालकर पीसलें। राई और हींग का तड़का लगाकर परोसें।
- 8
गरम कीनवा डोसा चटनी के साथ परोसें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (6)