नटी चॉकोचिप्स बनाना केक

#Tyohar
त्योहार में हम कई तरह की मिठाई बनाते हैं, और मीठे की इसी श्रृंखला में बच्चों का मनपसंद चॉकलेट केक तो बनाना बनता है। लेकिन बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए मैंने इस सुपर सॉफ्ट मॉयेस्ट केक को आटे से बनाया, बताइये कैसा बना।

कुकिंग निर्देश
- 1
केला को छोटे टुकड़ों में काट लें और चीनी मिला कर मिक्सी में पीस कर पेस्ट बना लें।
- 2
एक बाउल में पेस्ट निकाल लें और घी,वनीला एसेन्स और सिरका डाल कर फेंटे,अब इस मिश्रण में 2-3बार में थोड़ा-थोड़ा आटा डाल कर मिलायें।
- 3
कोको पाउडर मिलायें बेकिंग पाउडर, सोडा और नमक डालकर अच्छी तरह से व्हिस्कर से मिलायें।
- 4
दूध मिलायें फ्लोइंग कन्सिसटेन्सी का मिश्रण रखना है, कटे हुए अखरोट डाल कर मिलायें।
- 5
केक टिन को ग्रीस करें आटे से डस्टिंग करें और केक बैटर को डाल दें, ऊपर से चॉकोचिप्स से सजा कर 180डिग्री पर 40-50मिनट बेक करें।
- 6
तैयार है यम्मी, सुपरसॉफ्ट एगलेस नटी चॉकोचिप्स केक
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (6)