मावा गुजिया (mawa gujiya recipe in Hindi)

#box#a
गुजिया ऐसा परंपरागत मीठा है, जिसे सालों से होली के अवसर पर बनाया जाता है.
गुजिया के बिना तो होली की कल्पन्ना ही नहीं की जा सकती. हो भी क्यों ना, रंगों की मस्ती में मिठास घोल देती है गुजिया.
भारत में कोई भी त्योहार मिठाई, स्वादिष्ट व्यंजन और पकवनों के बिना पूरा नहीं होता. होली और दीवाली के मौके पर अक्सर घरों में गुजिया बनाने का रिवाज हैं.
लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नही है जब भी आपका मन करे आप कभी भी गुजिया खोया और ड्राई फ्रूट्स के साथ बना सकते हैं ।

कुकिंग निर्देश
- 1
आटा गूंथने के लिए-
मैदा में मोयन (घी) डालकर अच्छे से मिक्स कर लें. मैदे में थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए पूरी के आटे से भी सख्त आटा गूंथ लें और आटे को 20 मिनिट तक ढककर रख दें. - 2
स्टफिंग तैयार करें-
पैन गरम करें और इसमें मावा डालकर लगातार चलाते हुए हल्का ब्राउन होने तक भून लें. मावा भुन जाने के बाद, इसे प्याले में निकाल लें और ठंडा होने दें.अब पैन में एक चम्मच घी डालकर गरम करें और उसमें सूजी को डालकर लगातार चलाते हुए सुनहरा होने तक भूनें और इसे भी एक प्लेट में निकाल कर ठंडा होने दें ।
इसके बाद, मावा में पिसी हुई चीनी,भुनी हुई सूजी, किशमिश, बादाम और काजू डालकर मिला दें. साथ हीइलायची भी डालकर अच्छेे से मिक्स कर दें. गुजिया में भरने के लिए भरावन तैयार है. - 3
- 4
- 5
- 6
गुजिया बनाएं-
आटे को 20 मिनट बाद फिर मसलकर चिकना कर लें. फिर, इससे 20 से 25 छोटी-छोटी लोइयां तोड़ लें. प्रत्येक लोई गोल करके पेड़े जैसा बनाकर रख लें और इसे गीले कपड़े से ढक कर रख दें । - 7
एक लोई उठाकर चौके पर रखें और इसे 4 से 5 इंच व्यास की पतली पूरी बेल लें. इसके बाद सांचे के ऊपर पूरी रखें और 1 से 1.5 छोटी चम्मच भरावन डाल दें. पूरी के किनारे पर थोड़ा सा पानी लगाकर सांचे को बंद करें और हल्का सा दबा दें तथा कटिंग निकालकर रख दें. सांचे को खोलें और गुजिया को निकालकर प्लेट में रखें और उसे कपड़े से ढक दें ताकि ये सूखे ना. इसी तरह सारी गुजिया बनाकर तैयार करके थाली में रखते जाएं.
- 8
- 9
गुजिया तलें -
कढ़ाही में गुजिया तलने के लिए घी डालकर गरम कर लें. गरम घी में एक-एक करके जितनी गुजिया कढ़ाही में आ जाएं, उतनी गुजिया डाल दें. गुजिया को मध्यम और धीमी आंच पर ब्राउन होने तक तल लें. एक ओर तल जाने के बाद, गुजिया को दूसरी तरफ पलटकर भी तल लें. तली हुई गुजिया को निकालकर प्लेट में रख लें. - 10
मावा की स्वादिष्ट गुजिया बनकर तैयार हैं. इन्हें आप कभी भी किसी भी त्यौहार पर या जब भी आपका मन हो, आप बनाए और गरमागरम गुजिया खाएं. इन्हें ठंडा होने के बाद एअर टाइट कन्टेनर में भरकर रख लें और हफ्ते भर इसे आराम से खाएं ।
- 11
नोट-
1) भरावन में बेसन, तिल इत्यादि मावा में भूनकर मिलाकर अलग-अलग स्वाद की गुजिया बना सकते हैं.
क्या आपने यह रेसिपी बनाई? कुकस्नैप शेयर करें!
Archana Narendra Tiwari को बताएं कि रेसिपी कैसी बनी।
शुक्रिया कहने का सबसे अच्छा तरीका है एक फ़ोटो!
किसी ने आपकी रेसिपी बनाई और कुकस्नैप शेयर किया!

कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (7)