नवाबी पनीर (Nawabi Paneer recipe in Hindi)

नवाबी पनीर (Nawabi Paneer recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
एक बाउल में काजू,बादाम,खसखस ले और पानी डाल कर फूलने रख दे।एक छोटी कटोरी में दूध में केसर के धागे भी डाल कर रखे।
- 2
प्याज,अदरक,लहसुन को छील कर टुकड़े कर मिक्सी में बारीक पीस ले।इसे बाउल में निकाल कर काजू,बादाम,खसखस भी मिक्सी में बारीक पीस ले
- 3
अब कढ़ाई में बटर गरम होने पर जीरा, लौंग,तेज पत्ता डाले कर सेके
- 4
थोड़ा सिक जाने पर तेज पत्ता निकाल ले।और प्याज़ का पेस्ट डाल कर सेके।प्याज हल्का सिक जाने पर काजू,बादाम का पेस्ट डाल कर मिक्स करे।साथ ही नमक डाल कर मिलाए।
- 5
अब इसमें दूध डाल कर मिलाए।और पनीर के टुकड़े डाल कर मिक्स करे।
- 6
अब इसमें काली मिर्च पाउडर डाल कर मिक्स करे।और ५ मिनिट पकाए।
- 7
५ मिनिट बाद ढक्कन निकाल कर केसर का दूध डाल कर मिक्स करे।और २ मिनिट पकाए।बहुत ही स्वादिष्ट नवाबी पनीर तैयार है।
- 8
गरमागरम रोटी या नान के साथ परोसें
क्या आपने यह रेसिपी बनाई? कुकस्नैप शेयर करें!
nimisha nema को बताएं कि रेसिपी कैसी बनी।
शुक्रिया कहने का सबसे अच्छा तरीका है एक फ़ोटो!
किसी ने आपकी रेसिपी बनाई और कुकस्नैप शेयर किया!

कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़





















कमैंट्स (13)