बूंदी का लड्डू (Boondi Ka laddu recipe in hindi)

#CHOOSETOCOOK
मुझे बूंदी के लड्डू बचपन से ही बहुत पसंद है।अब ये लड्डू मेरे बच्चो को भी बहुत पसंद है। मैंने ये लड्डू अपनी मम्मी से बनाना सीखें।मेरे पापा अक्सर ऑफिशियल काम से टूर पर रहते थे तब मेरेको लड्डू खाने का मन होता तब घर पर बाजार जाके लड्डू लाने के लिए कोई होता था, तब मम्मी मेरे लिए घर पर ही बूंदी के लड्डू बनाया करती थी। वह कभी बूंदी बनाकर तो कभी बड़ी बड़ी पकोड़ी बनाकर उन्हें हाथ से मसलकर बूंदी का लड्डू तैयार कर देती थी, जो खाने में बहुत ही स्वादिष्ट और बिल्कुल बाजार जैसा दिखता था। बस उन्हें बनाते देख मुझे भी बनाने आ गए।

कुकिंग निर्देश
- 1
बूंदी का लड्डू बनाने के लिए बेसन को थोड़ा थोड़ा पानी डालकर अच्छी तरह मिलाएं और एक घोल तैयार करें।
- 2
अब गैस पर एक तरफ चाशनी तैयार केरेंगे इसके लिए एक बर्तन में 1/2कटोरी पानी और 1/2कटोरी शक्कर डालकर तेज़ आंच पर पकाएं और चिपचिपी चाशनी तैयार करें अब इसमें पीला रंग डाले अब गैस बंद करें।
- 3
अब बूंदी बनाते हैं इसके लिए कड़ाई मै घी डालकर अच्छी तरह गर्म करें अब एक जाली लें गैस धीमी करे अब जाली के उपर से बसें का घोल घी मै डालें इस तरह घी मै छोटी छोटी बूंदी बन जाएंगी ।
- 4
अब इन बूंदियों को पलट पलट कर तल लें और कुरकुरी होने पर प्लेट मै निकाले। अब
- 5
अब बूंदियो को चाशनी में डाल दें और फूलने दे ये एकदम सॉफ्ट हो जाएंगी और चाशनी को अच्छे से पीलेंगी अब जब यह थोड़ा ठंडा हो जाए तब इन बूंदियों से गोलगोल लड्डू बनाए।
- 6
कुछ बूंदियों मैं हरा और नारंगी रंग डाले और इन्हें ऊपर से लगाएं लीजिए आपके मनपसंद बूंदी लड्डू बनकर तैयार है।
क्या आपने यह रेसिपी बनाई? कुकस्नैप शेयर करें!
Marwadi Kitchen ( Manisha Agrawal ) को बताएं कि रेसिपी कैसी बनी।
शुक्रिया कहने का सबसे अच्छा तरीका है एक फ़ोटो!
किसी ने आपकी रेसिपी बनाई और कुकस्नैप शेयर किया!

कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (5)