जिंजर आलमंड सूप (ginger almond soup recipe in Hindi)

Parul Manish Jain @treatsgallery_
जिंजर आलमंड सूप (ginger almond soup recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
बादाम को छील कर छिलका उतार लें। कढ़ाही में तेल गरम करके इसमें तेज पत्ता, लौंग, दालचीनी और अदरक डालकर सोते करें और पानी डालकर उबले कर लें।
- 2
अब इसे छान कर खड़े मसाले अलग कर दें और अदरक और बादाम को मिक्सी में पीस लें।(छाना हुआ पानी फेंकें नहीं)
- 3
पैन में दूध गरम करके इसमें पिसे हुए बादाम और अदरक का पेस्ट डालकर 5-7 मिनट तक पकाएं।
- 4
अब छाने हुए पानी में कॉर्न फ्लोर डालकर स्लरी तैयार करके सूप में मिलाएं और लगातार चलाते हुए 5 मिनट और पकाएं।
- 5
अब नमक और काली मिर्च पाउडर डालकर मिक्स करें। सर्विंग बोल में निकाल कर कटे हुए बादाम और काली मिर्च स्प्रिंकल से गार्निश करके सर्व करें।
टिप्स
सूप को और हेल्दी बनाने के लिए लो फैट या टोंड मिल्क का प्रयोग करें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/16798668


















कमैंट्स (4)