बेसन के लड्डू(besan k laddu recipe in Hindi)

#FA
#week 4
#besan k laddu
#Ganpati special recipe
#paryushan special recipe
🙏🙏 आप सभी को गणेशोत्सव और प्रर्यूषण पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं 🙏🙏
गणेशोत्सव और प्रर्यूषण के इस पावन पर्व पर मैंने इस बार गणेश जी के प्रिय बेसन के लड्डू बनाए हैं, प्रर्यूषण पर्व में हम सभी बाहर की बनी चीजों का त्याग करते हैं और घर में बनी चीजें ही खाते हैं, इसलिए इसमें मैंने घर का पिसा बेसन, घर का निकला हुआ घी और घर का बना हुआ बूरा (तगार) प्रयोग किया है।

कुकिंग निर्देश
- 1
कढ़ाई में घी गरम करें, उसमें बेसन डालकर धीमी आंच पर सुनहरा और खुशबूदार होने तक भूनें।
- 2
जब बेसन भुनने पर आ जाए तब इसमें दूध डालकर मिलाएं और 2-3 मिनिट और भूनें, (ऐसा करने से बेसन रवीला होता है जिससे लड्डू दानेदार बनते हैं)।
- 3
अब गरम बेसन में ही ड्राई फ्रूट्स और इलायची पाउडर मिलाएं और फ्लेम ऑफ करके बेसन को ठंडा होने दें।
- 4
अब बूरा डालकर अच्छे से मिक्स करें और इनके लड्डू बना लें। अब एक प्लेट में थोड़ा बूरा लेकर सभी लड्डुओं को इसमें कोट करें।तैयार लड्डुओं से बप्पा को भोग लगाएं।
टिप्स
बेसन को अच्छे से भूनना जरूरी है ताकि लड्डू का स्वाद बेहतरीन हो।
शीर्ष पर खोजें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (5)