खोया पिन्नी

सर्दियों के मौसम में सेहत को ध्यान में रखते हुए यदि आप कुछ मीठा खाना चाहते हैं तो खोया और आटे से बनी पिन्नी जरूर खाएं खोया ,घी , गुड या चीनी , आटे और ड्रायफ्रूट्स से बनने वाली पिन्नी पौष्टिकता से भरपूर होने के साथ स्वाद में लाजवाब होती है सर्दियों के दौरान खाई जाने वाली खोया पिन्नी एक आदर्श स्वास्थ्यवर्धक मिठाई है पिन्नी की कई किस्में हैं चावल की पिन्नी , आटे की पिन्नी , गोंद की पिन्नी , उड़द दाल की पिन्नी , अलसी की पिन्नी आदि यह लंबे समय तक खराब नहीं होती यह सर्दियों में शरीर को गरम रखने में भी मदद करती है जिससे जोड़ों के दर्द और सर्दी जुखाम जैसी समस्याओं से राहत मिलती है पिन्नी एक बेहतरीन इम्युनिटी बूस्टर है। आज मै खोया पिन्नी की रेसिपी शेयर कर रही हूं ।
#CA2025
#Week37
#खोया पिन्नी
#फ्रेश कुकिंग
#Cookpadindia

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले खोया पिन्नी बनाने की सभी सामग्री इकठ्ठी कर लें फिर एक पैन में देशी घी गरम करें इसमें बादाम डालकर भून लें
- 2
इसे एक प्लेट में निकाल लें और दरदरा कर लें अब इसी पैन में थोड़ा और घी डालकर आटा डालें फिर इसे धीमी धीमी आंच पर हल्का भूरा होने तक भून लें
- 3
आटे को लगातार कलछी से चलाते रहें जिससे यह तली में लगे नहीं इसमें बीच बीच में थोड़ा थोड़ा देशी घी डालते रहें जब आटा खूब भुन जाए और इससे भीनी भीनी खुशबू आने लगे तो इसमें खोया डालें
- 4
खोया को भी आटे के साथ थोड़ी देर भूने फिर इसमें इलायची पाउडर मिलाएं
- 5
फिर दरदरे कूटे हुए बादाम और किशमिश मिलाएं और गैस बंद कर दें
- 6
जब यह थोड़ा ठंडा हो जाए तो इसमें गुड पाउडर मिलाएं भली भांति हाथ से मिलाएं फिर इस मिश्रण को थोड़ा थोड़ा हाथ में लेकर दोनों हाथों से दबाते हुए सिलिंडर के आकर में पिन्नी बना लें
- 7
पिन्नी को आप गोल लड्डू की भांति भी बना सकते हैं मैने सिलेंडर का आकर दिया है इसी प्रकार सारी पिन्नियाँ तैयार कर लें और सर्दियों के मौसम में इसका आनंद लें ।
- 8
- 9
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (25)