गुड़ की चाय (Gur Ki Chai ki recipe in hindi)

गुड़ और गाय के दूध से बनी गाढ़ी चाय। चाय हर घर में बनती है लेकिन गुड़ की चाय हर घर में नहीं बनती है, साथ ही गाय का दूध डालकर भी बहुत कम लोग चाय बनाते है। बहुत से लोग गुड़ चाय में लास्ट में मिक्स करते हैं लेकिन यह चाय शुरू में ही गुड़ मिक्स करके उबाल उबाल कर बनी हुॅई चाय है। बाकी डिटेल रेसिपी में है।
2 महीने से ज्यादा दिनों के ब्रेक के बाद दिन की शुरुआत की तरह रेसिपी लिखने की शुरुआत भी चाय से कर रही हुॅ।

कुकिंग निर्देश
- 1
पैन या छोटे पतीले में दूध डालकर धीमी ऑच पर रखें। फिर उसमें पानी डालें। तुरंत ही (पानी के गर्म होने पहले) गुड़ काट कर या कद्दूकस करके डाल दें।
- 2
चायपत्ती, इलाइची थोड़ा सा खोल कर और अदरक अच्छे से धो कर कद्दूकस करके या कूट कर डाल दें।
- 3
एक बार उसे चम्मच से अच्छे से मिक्स करें और धीमी ऑच पर ही अच्छा कलर आने तक उबाल कर पका लें।
- 4
जब चाय का अच्छा कलर आ जाए तो गैस ऑफ करके उसे तन्ना से छान लें।
- 5
अब चाय बन कर तैयार इसे बिस्कुट या नमकीन के साथ सर्व करें।
- 6
#नोट -- आप इसमें चाय मसाला या लेमन ग्रास जो भी डालना चाहती है डाल सकती है
टिप्स
गुड़ की चाय में अच्छे स्वाद के लिए लाल गुड़ ही यूज करें, गुड़ ज्यादा पुराना नहीं होना चाहिए। गुड़ पानी और दूध डालने के तुरंत बाद ही डालें। आप गुड़ की चाय में गुड़ पाउडर भी डाल सकती है लेकिन स्वाद में अंतर आ जाता है।
क्या आपने यह रेसिपी बनाई? कुकस्नैप शेयर करें!
Mrinalini Sinha को बताएं कि रेसिपी कैसी बनी।
शुक्रिया कहने का सबसे अच्छा तरीका है एक फ़ोटो!
किसी ने आपकी रेसिपी बनाई और कुकस्नैप शेयर किया!

कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (11)