झटपट बनने वाला तुरई का स्वादिष्ट चोखा

चोखा का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता हैं क्योंकि इसकी खुशबू ही ऐसी है कि आपको अपनी और खींच लेती है चोखा बैंगन आलू टमाटर सबका बनता है आज मैंने बनाया है झटपट बनने वाला तुरई का चोखा, कई बार हम तुरई की सब्जी खाकर बोर हो जाते हैं तो यह बहुत चटपटा आसानी से और बिना टाइम लिए बनने वाली रेसिपी है जिसे आप पराठा दाल चावल किसी के साथ भी इंजॉय कर सकते हैं तो चलिए हम भी बनाते हैं झटपट तुरई का चोखा
#CA26
#Week_8
#तुरई_का_चोखा
#सादा_और_स्वादिष्ट
#आसान_त्वरित_स्वादिष्ट

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले हम तुरई को छील लेंगे और फिर धोकर सारी सब्जियां काट लेंगे टमाटर तुरई हरी मिर्च प्याज
- 2
अब हम कुकर लेंगे और उसमें थोड़ा सा सरसों का तेल डालेंगे फिर कटी हुई सब्जियां जैसे तुरई टमाटर लहसुन हरी मिर्च डालकर बिना पानी डालें इस को ढक्कन लगाकर इसकी तीन सीट लगा लेंगे
- 3
कुकर खोल के हम सारी सब्जियों को एक परात में निकाल लेंगे और ठंडा होने देंगे और इस वक्त हम टमाटर का छिलका हटा लेंगे जो की उबालने के कारण टमाटर से अलग हो जाता हैऔर उसके बाद मैशर से इन सबको मैश कर लेंगे
- 4
अब हम इसमें डालेंगे कटे हुए प्याज हरा धनिया नमक सरसों का तेल और नींबू का रस
- 5
सबको अच्छी तरह से मिक्स करेंगे और इस चौखा को दाल चावल या पूरी पराठों के साथ सर्व करेंगे यह बहुत ही स्वादिष्ट बनता है और जो तुरई की सब्जी नहीं खाता उसे भी यह बहुत पसंद आता है तो एक बार ट्राई करना जरूर बनता है स्वादिष्ट और झटपट बनने वाला तुरई का चोखा 😋👌❤️🫰
- 6
- 7
टिप्स
हां कई लोगों को सरसों के तेल की महक अच्छी नहीं लगती लेकिन चोखा में सरसों का तेल कृपया स्किप ना करें कम डालें बट जरूर डालें इस से ही चोखा का स्वाद बढ़ता है
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (20)