आचारी आलू सब्जी

Payal Sachanandani @kitchen_queen_Payal
आचारी आलू सब्जी
कुकिंग निर्देश
- 1
कढ़ाई में तेल गरम करें, जीरा डालें। प्याज डालकर सुनहरा होने तक भुनें। अब उस में अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर भुने। अब उस में सारे मसाले डाले।
- 2
कटे हुए टमाटर डालें अच्छे से मसाले में मिक्स करे। टमाटर सॉफ्ट हो जाए अब उस में टमाटर की प्यूरी डालें। ढककर ग्रेवी को पकाएं।
- 3
अब आलू को काट लीजिए और कड़ाई में तेल गर्म करे और उस में आलू को 90% पकाएं। आलू को प्लेट में निकालें और उसी कड़ाई में प्याज़ और शिमला मिर्च को भी सॉते कर लीजिए।
- 4
अब ग्रेवी तैयार हो गई है। अब उस में आचार डालें और मिक्स करे। फिर उस में दही डालकर अच्छे से पकाएं।
- 5
अब ग्रेवी में तैयार किये हुए आलू, शिमला मिर्च और प्याज़ सॉते किए हुए डालें और अच्छे से मिक्स करे। 5 मिनट धीमी आंच पर ढककर पकाएं।
- 6
आचारी आलू सब्जी तैयार है गरमा गर्म रोटी के साथ परोसे।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/25811588











कमैंट्स (7)